---Advertisement---

परिवहन विभाग ने डेंजर्स एडवेंचर्स अंतर्वेद स्पोर्ट्स लांगेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी संस्था के साथ मिलकर सूरजपुर में चलाया सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान

Follow Us

सड़क नियम तोड़ने वाले को समझाईश व पालन करने वालों का किया गया सम्मान

सूरजपुर- कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन के निर्देश के अनुपालन में सूरजपुर परिवहन विभाग द्वारा सड़क दुर्घटनाओं को नग्णय करने की दिशा में आज एक महत्वपूर्ण अभियान सूरजपुर जिले के सिटी कोतवाली थाने के समीप चलाया गया । इस महती कार्य में डेंजर्स एडवेंचर्स अंतर्वेद स्पोर्ट्स लांगेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी संस्था के सदस्यगण भी परिवहन विभाग के साथ थे।

परिवहन विभाग व डेंजर्स एडवेंचर्स अंतर्वेद स्पोर्ट्स लांगेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी संस्था ने साथ मिलकर सड़क सुरक्षा शिक्षा जीवित रहने के लिए किसी भी अन्य बुनियादी कौशल की तरह आवश्यक है यह संदेश सड़क पर यातायात करने वाले आमजन को दिया। डेंजर्स एडवेंचर्स अंतर्वेद स्पोर्ट्स लांगेस्ट वर्ल्ड टूर ऑन फुट जर्नी संस्था

शहर शहर जाकर विभिन्न स्थानों पर सड़क सुरक्षा के व्यापक प्रचार-प्रसार व जन जागरूकता अभियान चला रही है, जिसके तहत अब तक उन्होंने छत्तीसगढ़ राज्य में 29 जिलों का सफर तय कर आज सूरजपुर को चुना था। टीम ने शनिवार को परिवहन विभाग सूरजपुर के सहयोग से शहर के विभिन्न मार्गों पर सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया। संस्था के सदस्य जितेंद्र प्रताप एवं अन्य सदस्यों ने परिवहन विभाग के अधिकारी व कर्मचारीगण के साथ मिलकर यातायात नियमों के प्रति लोगों को जागरूक किया।

नियम तोड़ने वालों को दी समझाइश

अभियान के दौरान यातायात नियमों की अनदेखी करते हुए बिना हेलमेट, लाइसेंस, सीटबेल्ट के वाहन चलाने वालों, तीन सवारी करने वालों और लापरवाही से गाड़ी चलाने वालों को रोककर नियमों का पालन करने की समझाइश दी गई। उन्हें यातायात नियमों का गंभीरता से पालन करने की शपथ भी दिलाई गई।

नियम पालन करने वालों का सम्मान

वहीं, यातायात नियमों का सजगता से पालन करने वाले नागरिकों को पुष्पगुच्छ और चॉकलेट देकर सम्मानित किया गया। उनसे यह आश्वासन लिया गया कि वे अन्य लोगों को भी सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक और प्रेरित करते रहेंगे।

Leave a Comment