---Advertisement---

मतदाता सूची विशेष अभियान के अंतर्गत व्यापक निरीक्षण एवं जागरूकता गतिविधियाँ संचालित

Follow Us

सूरजपुर- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण के अंतर्गत दिनांक 27 दिसम्बर 2025 को प्रतापपुर विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न मतदान केन्द्रों का भ्रमण कर अभियान की प्रगति का जायजा लिया गया। इस दौरान मतदान केन्द्र क्रमांक 208 घाट पेण्डारी, 209 पहिया, 210 खुंशी, 211 मझगांवा, 212 लोलकी, 213 रमगवां, 214 बरौल, 215 मानी, 218 डोमहत, 219 सेमई एवं 220 चन्दौरा का निरीक्षण किया गया।

भ्रमण के दौरान संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (बीएलओ) से संपर्क कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि पात्र नागरिकों, विशेषकर 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नव मतदाताओं, का नाम शत-प्रतिशत मतदाता सूची में जोड़ा जाए। बीएलओ को फॉर्म भरवाकर त्वरित एवं त्रुटिरहित प्रविष्टि सुनिश्चित करने के साथ-साथ घर-घर संपर्क कर नागरिकों को जागरूक करने के निर्देश दिए गए।

उल्लेखनीय है कि दिनांक 23 दिसम्बर 2025 को प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची प्रकाशित की जा चुकी है। मतदाता अपना नाम www.voters.eci.gov.in, www.ceochhattisgarh.nic.in, ECINET मोबाइल ऐप, QR कोड स्कैन, अथवा बीएलओ/जिला निर्वाचन कार्यालय (ERO/AERO) से संपर्क कर जांच सकते हैं।

यह अभियान लोकतांत्रिक सहभागिता को सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है।

Leave a Comment