---Advertisement---

गंगोटी में अवैध धान संग्रहण का मामला, 214 बोरी धान जब्त

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- जिले के ग्राम गंगोटी में राजस्व व खाद्य की टीम ने अवैध धान संग्रहण के एक मामले पर शिकंजा कसा। उन्होंने गंगोटी में संचालित एक दुकान से बिना लाइसेंस अवैध रूप से खरीदे गए धान की 214 बोरी जब्त की। जिस पर मंडी अधिनियम के तहत अग्रिम कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। इस अवसर पर तहसीलदार श्री उमेश कुशवाहा द्वारा बताया गया कि इसके पूर्व भी दुकानदार बिना किसी वैध लाइसेंस के अवैध रूप से धान की खरीद-फरोख्त किया जा रहा था। छापेमारी के दौरान धान के साथ-साथ अन्य कृषि उपज सरसों व अलसी भी गोदाम में मिली, जिसे तत्काल जब्त कर लिया गया।

गौरतलब है कि दुकानदार विरुद्ध पूर्व में की गई कार्रवाई में दुकान से अवैध धान की 740 बोरी जब्त की गई थी।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment