---Advertisement---

एसआईआर के नो मैपिंग मामलों पर कलेक्टर एस. जयवर्धन सख्त, तय समय-सीमा में सुनवाई पूरी करने के निर्देश

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- कलेक्टर श्री एस. जयवर्धन ने आज वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जिले के समस्त राजस्व अधिकारियों की बैठक लेकर विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (एसआईआर) के अंतर्गत नो मैपिंग प्रकरणों की सुनवाई की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने स्पष्ट किया कि नोटिस तामिल और सुनवाई की प्रक्रिया युद्ध स्तर पर कराते हुए तय सीमा समय पर निर्धारित कार्यो को पूर्ण करना है।

उल्लेखनीय है कि एसआईआर के तहत बीएलओ के माध्यम से संबंधित व्यक्तियों को नोटिस तामील कराई जा रही है, जिनकी सुनवाई निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (ईआरओ) एवं सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी (एईआरओ) द्वारा नियमानुसार की जा रही है। बैठक में उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा में प्रकरणों का गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर, डिप्टी कलेक्टर, सभी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार वर्चुअल माध्यम से बैठक में उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment