---Advertisement---

एनएसयूआई की पहल: छात्र-छात्राओं के लिए कॉलेजों में लर्निंग लाइसेंस कैंप और सड़क सुरक्षा अभियान की मांग

Follow Us

सूरजपुर- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) के जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में आज कार्यकर्ताओं ने पुलिस अधीक्षक सूरजपुर को एक ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन के माध्यम से जिले के समस्त शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालयों में ड्राइविंग लाइसेंस (लर्निंग) कैंप आयोजित करने और सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता अभियान चलाने की मांग की गई।

प्रमुख मांगें और उद्देश्य: 

लर्निंग लाइसेंस कैंप: जिले के सभी कॉलेजों में विशेष शिविर लगाकर विद्यार्थियों को सरल प्रक्रिया के माध्यम से लर्निंग लाइसेंस उपलब्ध कराना।

“सड़क सुरक्षा जीवन सुरक्षा” अभियान: कैंप के दौरान छात्रों को यातायात नियमों, जैसे हेलमेट और सीट बेल्ट की अनिवार्यता, गति सीमा और यातायात संकेतों के प्रति जागरूक करना।

क्यों जरूरी है यह पहल?

एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने बताया कि सूरजपुर जिला युवाओं और शिक्षा का प्रमुख केंद्र है। यहाँ बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं प्रतिदिन दोपहिया और चार पहिया वाहनों का उपयोग करते हैं। उचित जानकारी के अभाव और वैध ड्राइविंग लाइसेंस न होने के कारण अक्सर सड़क दुर्घटनाओं की संभावना बनी रहती है। विद्यार्थियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह मांग की गई है ताकि सड़क हादसों में कमी लाई जा सके।

ज्ञापन सौंपने के दौरान एनएसयूआई के प्रदेश सचिव राजेश साहू, मुस्तफा खान, सह सचिव लिवनेश सिंह, रुद्र प्रताप सिंह, रेहान, शिवम साहू, अंकुश गुप्ता, मनोज सिंह, नितेश साहू, कमलेश सिंह, सोमू खान, आयुष शांडिल्य, निलेश सहित भारी संख्या में NSUI के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Leave a Comment