---Advertisement---

सूरजपुर जिला NSUI‌ के द्वारा सतनामी समाज के निर्दोष युवाओं, विधायक देवेंद्र यादव व NSUI/युंका के अध्यक्ष/पदाधिकारी की गिरफ्तारी को लेकर मुख्यमंत्री, गृहमंत्री हेतु एसपी को गुलदस्ता व गेटवेल सून कार्ड भेंट कर विरोध प्रदर्शन किया

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर ।। प्रदेश NSUI प्रभारी राष्ट्रीय सचिव श्री आकाश चौधरी जी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री नीरज पांडे जी के निर्देश में सूरजपुर जिला अध्यक्ष CK चौधरी के नेतृत्व में भिलाई विधायक देवेंद्र यादव जी और NSUI एवं युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के गिरफ्तारी के विरोध में तथा प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी की सुरक्षा में हुई सेंध के विरोध में पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री और गृह मंत्री को गुलाब फूल और गेट वेल सून का कार्ड भेजा गया!

NSUI के जिला अध्यक्ष CK चौधरी ने कहा –

जिस तरह से प्रशासनिक असफलता को छुपाने सतनामी समाज के निर्दोष लोगों व युवा विधायक देवेंद्र यादव जी सहित एनएसयूआई/युवा कांग्रेस अध्यक्षों व पदाधिकारी को झूठे केस दर्ज कर जेल भेजा गया है, वही दो दिन पूर्व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के सुरक्षा में हुई सेंध के विरोध में शांतिपूर्ण तरीके से ज्ञापन सौंपने जा रहे एनएसयूआई/युवा कार्यकर्ता के ऊपर बर्बरतापूर्वक लाठी भांजी गई, इस सारे घटनाक्रम भाजपा सरकार द्वारा कांग्रेस पार्टी के प्रति नफरत द्वेष व मानसिक दिवालियापन को दर्शाता है। आज गांधीवादी तरीके से हमारे नेता राहुल गाँधी जी के मोहब्बत की दुकान खोलने वाले सन्देश लेकर सूरजपुर के पुलिस अधीक्षक के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री व गृहमंत्री के नाम गुलदस्ता व गेट वेल सून का कार्ड भेंट कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

IMG 20240831 104122

लबों में मोहब्बतें की किताब लेकर हाथों पे अपने गुलाब लेकर!
तानाशाहों के लिए गांधीवादी आये हैं दिलों में अपने इंकलाब लेकर

कार्यक्रम में मुख्य रूप से पूर्व सोशल मीडिया के जिला अध्यक्ष शिवम साहू, उपाध्यक्ष सत्यम साहू, मजदूर इंटक के उपाध्यक्ष सुकेंद्र सारथी, एनएसयूआई के महासचिव रोहित सारथी, प्रदेश सचिव अफरोज खान,नगर अध्यक्ष वारिस खान, सोमू ,
विजय राजवाड़े, परमेश्वर राजवाड़े, सहित सैकड़ो की संख्या में एनएसयूआई के कार्यकर्ता पदाधिकारी उपस्थित रहे।

IMG 20240827 144345IMG 20240827 WA0007

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment