---Advertisement---

छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं निगम अध्यक्ष का सूरजपुर दौरा

Follow Us
Spread the love

निगम से ऋण प्राप्त दिव्यांगजन हितग्राही जिनकी ऋण अदायगी हो चुकी है, उनका किया गया सम्मान

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कांवड़िया और संचालक श्री हरेन्द्र पटेल ने मंगलवार को जिला सूरजपुर का दौरा किया। इस दौरान निगम से ऋण प्राप्त दिव्यांगजनों की ऋण चुकौती स्थिति की विस्तृत समीक्षा की गई।

समय पर ऋण चुकाने वालों को सम्मानित किया गया

छत्तीसगढ़ दिव्यांगजन वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष श्री लोकेश कांवड़िया ने उन दिव्यांग हितग्राहियों को सम्मानित किया जो निगम से ऋण प्राप्त कर ऋण की अदायगी कर चुके हैं। अध्यक्ष ने शॉल और श्रीफल देकर हितग्राहियों का सम्मान किया। साथ ही, जो हितग्राही किसी कारणवश ऋण भुगतान नहीं कर पा रहे हैं, उनसे संवाद कर उन्हें शीघ्र ऋण चुकाने के लिए प्रेरित किया गया।

आत्मनिर्भरता पर दिया जोर

अध्यक्ष ने कहा कि निगम का मुख्य उद्देश्य दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने बताया कि ऋण राशि का समय पर भुगतान होने से अन्य जरूरतमंद दिव्यांगजनों को भी इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

कांवड़िया ने दिव्यांगजनों से अपील करते हुए कहा कि वे अपनी आर्थिक जिम्मेदारियों का निर्वहन करते हुए ऋण भुगतान सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक दिव्यांगजन इस योजना से लाभान्वित हो सकें।

इस अवसर पर कलेक्टर श्री एस.जयवर्धन, समाज कल्याण विभाग के अधिकारी-कर्मचारी एवं  दिव्यांगजन उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment