---Advertisement---

उद्यानिकी प्रशिक्षण से महिलाओं को मिला रोजगार, माला विक्रय से हुई आय

Follow Us

सूरजपुर- सूरजपुर जिले में उद्यानिकी क्षेत्र को सशक्त बनाने तथा महिलाओं, किसानों और स्थानीय युवक-युवतियों को आत्मनिर्भर बनाने के उद्देश्य से जिला खनिज न्यास (डीएमएफ) निधि के प्रभावी उपयोग से विशेष प्रशिक्षण कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में शासकीय उद्यान रोपणी दतिमा में 30 महिलाओं को माली प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है।

प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं द्वारा तैयार की गई गेंदा फूल की मालाओं के विक्रय से अब तक लगभग 10 हजार रुपये की नकद आय अर्जित की जा चुकी है। यह प्रशिक्षण महिलाओं के लिए न केवल रोजगार का नया अवसर सृजित कर रहा है, बल्कि उन्हें उद्यानिकी कार्यों में दक्ष भी बना रहा है।

उल्लेखनीय है कि सूरजपुर जिले में ग्राफ्टेड टमाटर, बैंगन एवं अन्य उद्यानिकी फसलों के उत्पादन को बढ़ावा देने के लिए विशेष प्रशिक्षण अभियान का शुभारंभ किया गया है। इस पहल के तहत किसानों को आधुनिक तकनीकों से जोड़ते हुए ग्राफ्टेड सब्जी उत्पादन का प्रशिक्षण दिया जा रहा है, जिससे बढ़ती सब्जी मांग को पूरा करने में किसानों को नई मजबूती मिलेगी।

कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देश पर डीएमएफ निधि से उद्यानिकी विभाग को माली प्रशिक्षण हेतु राशि उपलब्ध कराई गई है। इसके अंतर्गत जिले की दो प्रमुख शासकीय उद्यान रोपणियोंकृशासकीय उद्यान दतिमा (विकासखंड सूरजपुर) एवं शासकीय उद्यान खोरमा (विकासखंड प्रतापपुर) में 30-30, कुल 60 हितग्राहियों को निःशुल्क माली प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के दौरान लाभार्थियों को कटिंग, बडिंग, ग्राफ्टिंग द्वारा पौधा तैयार करने, फूल माला निर्माण सहित उद्यानिकी की आधुनिक तकनीकों का व्यावहारिक ज्ञान दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पूर्ण होने के पश्चात हितग्राहियों को उद्यानिकी टूल-किट भी प्रदान की जाएगी, जिससे वे तुरंत स्वरोजगार की शुरुआत कर सकें।

Leave a Comment