---Advertisement---

सूरजपुर में फूंका मोदी-योगी का पुतला, बनारस लाठीचार्ज पर जताया कड़ा आक्रोश

Follow Us

राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की गिरफ्तारी को बताया लोकतंत्र पर हमला, छात्र अधिकारों के लिए सड़क पर उतरे कार्यकर्ता

सूरजपुर- 12 जनवरी 2026 बनारस में ‘मनरेगा बचाओ संग्राम’ के दौरान छात्रों पर हुए लाठीचार्ज और एनएसयूआई (NSUI) के राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी की गिरफ्तारी के विरोध में आज सूरजपुर जिला मुख्यालय में जमकर प्रदर्शन हुआ। एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का पुतला दहन कर अपनी नाराजगी जाहिर की।

ब्लॉक कार्यालय से अग्रसेन चौक तक निकली पदयात्रा विरोध प्रदर्शन की शुरुआत ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय से हुई, जहाँ से कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च निकाला, यह पदयात्रा नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए अग्रसेन चौक पहुंची, जहाँ केंद्र और उत्तर प्रदेश सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया गया।

“दमनकारी नीतियों से नहीं दबेगी युवाओं की आवाज” 

प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने कहा कि बनारस में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों पर लाठीचार्ज करना और राष्ट्रीय अध्यक्ष वरुण चौधरी को गिरफ्तार करना लोकतंत्र की हत्या है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार युवाओं के आक्रोश से भयभीत है। मनरेगा के बजट में कटौती और मजदूरों के हक के खिलाफ उठने वाली हर आवाज को पुलिस के दम पर दबाने का प्रयास किया जा रहा है। साहू ने आगे कहा कि आंदोलन शुरू होने से पहले ही छात्र नेताओं को ‘हाउस अरेस्ट’ करना सरकार की कायरता को दर्शाता है।

वरिष्ठ कांग्रेसी नेताओं का मिला समर्थन इस प्रदर्शन में एनएसयूआई के साथ कांग्रेस के कई वरिष्ठ पदाधिकारी भी शामिल हुए। कार्यक्रम में मुख्य रूप से गणमान्य उपस्थित रहे:

प्रमुख नेता: पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह, जिला कांग्रेस महामंत्री मनोज डालमिया और नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े.

अन्य सदस्य: मनोज अग्रवाल, नरेन्द्र यादव, नीरज तायल, जाकेश राजवाड़े, मधु साहू, हरि साहू और अन्य कार्यकर्ता।

NSUI कार्यकर्ताओं की भारी मौजूदगी पुतला दहन 

कार्यक्रम में एनएसयूआई के सैयद नदीम, मुस्तफा खान, अफरोज अंसारी, रुद्र प्रताप सिंह, लिवनेश सिंह, आकाश सिंह, विजय ठाकुर, शिवम साहू सहित बड़ी संख्या में छात्र कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट किया कि जब तक छात्र अधिकारों और मजदूरों के हक की बहाली नहीं होती, उनका संघर्ष पूरे देश में जारी रहेगा।

Leave a Comment