---Advertisement---

जिला पंचायत सीईओ ने ली समय-सीमा की बैठक, किया योजनाओं के प्रगति की समीक्षा

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विजेंद्र सिंह पाटले ने आज कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों के अंतर्गत संचालित योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने धान खरीदी केंद्रों में चल रही धान खरीदी की स्थिति तथा अवैध धान पर की जा रही कार्यवाही की जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए।

बैठक के दौरान स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा करते हुए श्री पाटले ने स्वास्थ्य केंद्रों में उपलब्ध सुविधाओं, सेवाओं एवं व्यवस्थाओं की जानकारी ली। वहीं आदिवासी विकास विभाग अंतर्गत छात्रावासों की स्थिति, भवनों की अवस्था तथा बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की भी समीक्षा की गई।

शिक्षा विभाग की समीक्षा में निर्माणाधीन स्कूल भवनों की प्रगति, विद्यार्थियों की परीक्षा तैयारी सहित विभिन्न शैक्षणिक योजनाओं पर चर्चा की गई। इसके साथ ही एसआईआर अंतर्गत नो-मैपिंग मतदाताओं की स्थिति की भी समीक्षा करते हुए प्रगति की जानकारी ली।

महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्रों के माध्यम से संचालित पोषण कार्यक्रम की जानकारी लेते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। इसके अलावा जनदर्शन में प्राप्त शिकायतों एवं आवेदनों की समीक्षा कर उनके शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण के निर्देश दिए गए।

इसके अलावा बैठक में आगामी 17 जनवरी को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के संभावित सूरजपुर दौरे की तैयारियों तथा 26 जनवरी गणतंत्र दिवस समारोह की व्यवस्थाओं को लेकर भी चर्चा कर आवश्यक निर्देश दिए गए।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment