---Advertisement---

जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता अग्रेसन स्टेडियम सूरजपुर में किया गया आयोजन

Follow Us

सूरजपुर- जिला प्रशासन मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत सूरजपुर के निर्देशानुसार प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सूरजपूर द्वारा 13 जनवरी 2026 को जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता अग्रेसन स्टेडियम सूरजपुर में आयोजन किया गया।

जिसमें मुख्य अतिथि के रूप जिला महामंत्री अशोक सिंह रहे। इस कार्यकम में प्रतिवेदन जिला खेल अधिकारी द्वारा किया गया। जिला स्तरीय महिला खेलकूद प्रतियोगिता विकासखण्ड से चयनित विभिन्न खेलो में 02 आयु वर्ग के महिलाए ने भाग लिया, जिला स्तरीय महिला खेलकूद मे एथलेटिक्स, खो-खो, वॉलीबाल, बैडमिंटन, रस्साकस्सी, फुटबॉल और बास्केटबॉल खेलों का आयोजन किया गया।

एथलेटिक्स आयु वर्ग 9-18 वर्ष वाला 100 मी. दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर पूनम राजवाड़े एथलेटिक्स आयु वर्ग 18-35 वर्ष वाला 100 मी. दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर गीतांजली, 400 मी. 9-18 वर्ष दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर खुशी, 400 मी. 18-35 वर्ष दौड़ प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर मानती, खो-खो आयुवर्ग 9-18 वर्ष प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भैयाथान की टीम द्वितीय स्थान पर सूरजपुर की टिम खो-खो आयुवर्ग 18-35 वर्ष प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूरजपुर की टीम रही, द्वितीय स्थान पर भैयाथान की टीम रही, तवाफेक आयुवर्ग 9-18 वर्ष प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर सुनैना राजवाडे, तवाफेक आयुवर्ग 18-35 वर्ष प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर चयाकुमारी, फुटबॉल आयुवर्ग 9-18 वर्ष प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रेमनगर की टीम, द्वितीय स्थान पर भैयाथन की टीम रही, वॉलीबॉल आयुवर्ग 9-18 वर्ष प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भैयाथान की टिम द्वितीय स्थान पर ओडगी की टिम रही, वॉलीबॉल आयुवर्ग 18-35 वर्ष प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर भैयाथान की टीम द्वितीय स्थान पर सूरजपुर की टीम रही, बैंडमिंटन आयुवर्ग 9-18 वर्ष प्रतियोगिता में प्रथम स्थान तनुजा रानी, द्वितीय स्थान सोफिया परवीन, बैडमिंटन आयुवर्ग 18-35 वर्ष प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सुनैना, द्वितीय स्थान नितू, बास्केटबॉल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सूरजपुर की टीम, द्वितीय स्थान प्रेमनगर की टीम ने प्राप्त किया, रस्साकस्सी जुनियर वर्ग मे भैयाथान की टिम व द्वितीय स्थानपर ओडगी की टीम, सिनियर वर्ग में प्रेमनगर की टीम, प्रथम स्थान पर व द्वितीय स्थान पर भैयाथान की टीम रही।

इस कार्यकम का अभार व्यक्त जिला खेल अधिकारी आरती पाण्डे के द्वारा किया गया। कार्यक्रम को सफल बनाने मे सीमांचल त्रिपाठी, राजनाथ, राजलाल प्रजापती, बालेन्द्र साहू, रावेन्द्र वर्मा, सेलिना, सुनैना जायसवाल, बलवीर सिंह, आशीष व आयोजन में सम्मिलित कर्मचारियों की रही। कार्यक्रम के अंत में प्रतिभागियो को पुरस्कृत कर कार्यक्रम की समाप्ति की गई।

Leave a Comment