---Advertisement---

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने सूरजपुर जिले में ब्लॉक अध्यक्षों की नियुक्ति को दी मंजूरी…

Follow Us
कांग्रेस संगठन को मिली नई धार
भैयाथान से प्रतापपुर तक नए नेतृत्व को सौंपी गई जिम्मेदारी
कार्यकर्ताओं में उत्साह, संगठनात्मक मजबूती की उम्मीद

सूरजपुर- अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा जारी अधिसूचना के बाद छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस संगठन में नई ऊर्जा का संचार हुआ है। इसी क्रम में सूरजपुर जिले के विभिन्न ब्लॉकों और नगर क्षेत्रों में ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्षों की नियुक्ति की गई है। इन नियुक्तियों को संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

उदयपुर नव संकल्प घोषणा के अनुरूप फैसला

अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने प्रदेश नेतृत्व और संगठन पदाधिकारियों से विस्तृत चर्चा के बाद यह निर्णय लिया है। नियुक्तियां उदयपुर नव संकल्प घोषणा की भावना के अनुरूप संगठन को सक्रिय, अनुशासित और जनसरोकारों से जोड़ने के उद्देश्य से की गई हैं।

इन नेताओं को मिली ब्लॉक अध्यक्ष की जिम्मेदारी

जारी सूची के अनुसार विद्यात्री सिंहदेव को ब्लॉक कांग्रेस कमेटी भैयाथान का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है वही प्रदीप राजवाड़े को सलका ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, लवकेश गुर्जर को ओडगी ब्लॉक कांग्रेस कमेटी, मनोज डालमिया को सूरजपुर नगर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी , जफर हैदर को सूरजपुर–विश्रामपुर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तथा जितेंद्र दुबे को प्रतापपुर ब्लॉक,और वही,अवध बिहारी टेकाम लटोरी ब्लॉक, रामानुजनगर ब्लाक से महेंद्र साहू , और अरविंद यादव को प्रेमनगर ब्लाक कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाया गया है।

जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत करने पर जोर

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों से ब्लॉक और नगर स्तर पर संगठन को मजबूती मिलेगी। नव-नियुक्त ब्लॉक अध्यक्ष जनसमस्याओं को प्रमुखता से उठाने, कार्यकर्ताओं को संगठित करने और पार्टी की नीतियों व कार्यक्रमों को आम जनता तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।

कार्यकर्ताओं में खुशी का माहौल

नियुक्तियों की घोषणा के बाद जिलेभर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह देखा गया। कार्यकर्ताओं ने नव-नियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में संगठन और अधिक सक्रिय व प्रभावी होगा।

आगामी चुनावी तैयारियों की दिशा में अहम कदम

राजनीतिक विश्लेषकों के अनुसार ब्लॉक अध्यक्षों की यह नियुक्ति आगामी चुनावों की तैयारी के लिहाज से भी महत्वपूर्ण मानी जा रही है। संगठन को नीचे से ऊपर तक सशक्त करने की यह प्रक्रिया कांग्रेस की दीर्घकालिक रणनीति का हिस्सा है।

Leave a Comment