---Advertisement---

रामानुजनगर पुलिस की बड़ी सफलता: हत्या कर साक्ष्य मिटाने वाले आरोपी को दबोचा, खाई में फेंका था शव

Follow Us
Spread the love
गमछे से गला घोंटकर की थी हत्या, फिर बाड़ी में पेट्रोल डालकर जलाया और पहाड़ की खाई में फेंका; आरोपी गिरफ्तार

सूरजपुर- दिनांक 10.01.2026 को सूचक संतरा सिंह निवासी ग्राम जयपुर गोल्हाघाट ने थाना बैकुण्ठपुर में गुम इंसान दर्ज कराया कि इसका भाई टेकराम पिता भारत उम्र 47 वर्ष दिनांक 25.12.25 को आवेदिका के घर घुमने आया था दिनांक 04.01.2026 को शाम को अपने घर जाने के लिए निकला था पर घर नहीं पहुंचा। सूचना पर गुम इंसान क्रमांक 4/26 कायम कर पतासाजी में लिया गया था जो पता तलाश के दौरान खेलसाय निवासी ग्राम जयपुर गोल्हाघाट के द्वारा दिनांक 04.01.2026 को घटना स्थल तिवरागुड़ी चोरकीपानी में एक व्यक्ति के घर के पास टेकराम को गमछा से गला घोटकर हत्या कर दिया और मृतक के लाश को रात्रि में ले जाकर अपने घर के पीछे बाड़ी में पेट्रोल डालकर आग लगा दिया और मृतक के शव को मिट्टी व सूखे पत्ते से ढक दिया और शव को दिनांक 06.01.2026 को करे घुटरी पहाड़ के खाई में फेंक दिया तथा दिनांक 10.01.2026 को खाई से मृतक के जला हुआ जैकेट व गला घोटने में प्रयुक्त गमछा को प्लास्टिक बोरे में भरकर रघुवीरपुर प्लांटेशन जंगल में ले जाकर जला दिया जिस पर मर्ग क्रमांक 0/2026 कायम कर जांच पंचनामा कार्यवाही किया गया। आरोपी का उक्त कृत्य धारा 103(1), 238 का अपराध घटित होना पाये जाने पर धारा सदर का थाना बैकुण्ठपुर में शून्य में अपराध पंजीबद्ध कर मूल घटना स्थल थाना रामानुजनगर क्षेत्र ग्राम तिवरागुड़ी चोरकीपानी का होने से थाना रामानुजनगर भेजा गया जिस पर थाना रामानुजनगर पुलिस के द्वारा मर्ग क्रमांक 4/2026 कायमी कर अपराध क्रमांक 10/2026 धारा 103(1), 238 बीएनएस के तहत नंबरी अपराध पंजीबद्ध किया गया।

मामले की सूचना पर डीआईजी व एसएसपी सूरजपुर प्रशांत कुमार ठाकुर ने घटना को अंजाम देने वाले आरोपी को जल्द पकड़ने के निर्देश दिए। थाना रामानुजनगर पुलिस ने विवेचना के दौरान संदेही खेलसाय पिता कवल साय सिंह उम्र 34 वर्ष निवासी ग्राम जयपुर गोल्हाघाट थाना बैकुण्ठपुर जिला कोरिया को पकड़ा। पूछताछ पर उसने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार कर बताया कि मृतक उसे घर छोड़ने का बोला जो उसे छोड़ने जाने के दौरान रास्ते में विवाद होने पर घटना को अंजाम दिया है जिसके निशानदेही घटना स्थल से मृतक के शव का अवशेष, मृतक का जला कपड़ा व पेट्रोल लाने में उपयोग किए गए डब्बा का डक्कन जप्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी रामानुजनगर अलरिक लकड़ा, एएसआई मनोज पोर्ते व अन्य सक्रिय रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment