---Advertisement---

वरिष्ठ नागरिक संघ प्रेमनगर के पहल पर स्वास्थ्य शिविर का हुआ आयोजन

Follow Us

सूरजपुर/प्रेमनगर – वरिष्ठ नागरिक संघ शाखा प्रेमनगर लोगों के हितों को ध्यान में रखकर हमेशा कार्यरत है। पिछले वर्षों से दूरस्थ अंचल के ग्रामों में गर्म कपड़े जरूरतमंद लोगों को वितरित करते आ रहे हैं। इसी क्रम में दिनांक 15.1.2026 को ग्राम पंचायत नमना में स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन नि.शुल्क रूप से किया गया। इस शिविर में प्राथमिक उपचार के साथ ही वरिष्ठ वृद्ध जनों का बीपी शुगर जांच की सुविधा नि.शुल्क उपलब्ध कराई गई। आवश्यकता अनुसार बीमार व्यक्तियों को नि.शुल्क उपचार के साथ ही साथ दवा वितरण भी किया गया।

इस शिविर में ग्राम पंचायत नमना के समस्त विद्यालयों में अध्यनरत बच्चों का भी नि.शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं दवा वितरण किया गया। शिविर में उपस्थित डॉक्टर राकेश साहू के द्वारा मौसमी बीमारी से बचने स्वच्छता से शुद्ध भोजन करने मच्छरदानी का उपयोग करने वृद्ध जनों को स्वास्थ्य संबंधी विशेष जानकारी दी गई। सुपरवाइजर नीलम कुशवाहा के द्वारा महिलाओं व गर्भवती तथा शिशुवती माताओं के स्वास्थ्य तथा अनिवार्य टीकाकरण करने की समझाइए दी गई आयोजित शिविर में लगभग 210 लोगों का नि.शुल्क स्वास्थ्य परीक्षण व दवा वितरण किया गया।

कार्यक्रम को वरिष्ठ नागरिक संघ के अध्यक्ष राम लल्लू साहू के द्वारा सभी का स्वागत अभिनंदन कर स्वस्थ रहने की मंगल कामना की गई तथा लोगों को विभिन्न विभागों के लाभकारी योजना से अवगत कराया गया। संघ के उपाध्यक्ष जेपी सिंह एवं सचिव बाबूराम सिंह के द्वारा भी उपस्थित लोगों को संबोधित कर जानकारी दी गई। राजपाल साहू के द्वारा उपस्थित जनों का आभार प्रदर्शन किया गया। मंच का सफल संचालन वरिष्ठ नागरिक संघ के उपाध्यक्ष जी एस आण्डिल्य के द्वारा किया गया।

इस कार्यक्रम में विशेष रूप से डॉक्टर राकेश साहू, शुक्लेश्वर कंवर, नीलम कुशवाहा, प्रतिभा सिंह, मीना मिर्रे, सरपंच तुलेश्वरी कमरों, उजियार सिंह, बुद्धिमान प्रजापति, वरिष्ठ नागरिक संघ से राम लल्लू साहू, जेपी सिंह, जी एस आण्डिल्य, बाबूराम सिंह, राजपाल साहू, राम ध्यान सिंह, पीलू राम सिंह, परमानंद यादव, हरिप्रसाद करियाम तथा बड़ी संख्या में ग्रामीण जन माताएं एवं बच्चे उपस्थित रहे।

Leave a Comment