---Advertisement---

ऐतिहासिक धरोहरों के रूबरू हुए अचीवमेंट कॉन्वेंट स्कूल के बच्चे: रघुनाथ पैलेस का किया शैक्षणिक भ्रमण

Follow Us
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी मराबी के साथ बच्चों ने जाना सरगुजा रियासत का गौरवशाली इतिहास

सूरजपुर/प्रतापपुर- विद्यार्थियों को ऐतिहासिक कलाकृतियों और संस्कृति से जोड़ने के उद्देश्य से अचीवमेंट कॉन्वेंट स्कूल के बच्चों के लिए एक दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन किया गया। इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी शिवभजन मराबी और प्रदेश महामंत्री आदिवासी कांग्रेस नेता शिवभजन सिंह मराबी विशेष रूप से उपस्थित रहे।

महाराजा के पैलेस में बच्चों ने देखी सरगुजा की लोक-संस्कृति

भ्रमण के दौरान छात्रों ने अम्बिकापुर स्थित ऐतिहासिक ‘राजा की गढ़ी’ (रघुनाथ पैलेस) का दौरा किया। यहाँ बच्चों ने पैलेस की अद्भुत वास्तुकला, म्यूजियम और ऐतिहासिक कलाकृतियों को करीब से देखा। विद्यार्थियों को सरगुजा महाराजा रियासत के गौरवशाली इतिहास और स्थानीय लोक-संस्कृति के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई।

टीएस बाबा से मुलाकात और बच्चों का सपना हुआ पूरा

उल्लेखनीय है कि प्रतापपुर प्रवास के दौरान बच्चों ने सरगुजा महाराजा टी.एस. सिंह देव से राजा गढ़ी देखने की इच्छा जताई थी। बच्चों के इन सपनों और जिज्ञासाओं को महत्व देते हुए इस भ्रमण का आयोजन किया गया, जिससे छात्र काफी उत्साहित नजर आए।

मेडिकल कॉलेज और वॉटरफॉल का भी लिया आनंद

ऐतिहासिक धरोहरों के साथ-साथ छात्रों ने राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंह देव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय का भी दौरा किया। यहाँ उन्होंने चिकित्सा और विज्ञान से जुड़ी बारीकियों को समझा। इसके पश्चात बच्चों ने प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेते हुए वॉटरफॉल का भ्रमण किया, जो उनके लिए मनोरंजन और ज्ञान का अद्भुत संगम रहा।

भविष्य निर्माण के लिए किया गया प्रेरित

स्कूल के संचालक रामानंद डे और प्राचार्य सीमा डे सहित शिक्षकों ने विद्यार्थियों को भविष्य निर्माण, तकनीकी शिक्षा और नवाचार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। स्कूल प्रबंधन ने बताया कि यह पहल विद्यार्थियों में विज्ञान, अनुसंधान और तकनीकी समझ को बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

Leave a Comment