---Advertisement---

जन-जन को साक्षर बनाने कलेक्टर एस. जयवर्धन ने दिलाई शपथ

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- जिले को पूर्ण साक्षर बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के अंतर्गत व्यापक स्तर पर अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी कड़ी में कलेक्टर एस. जयवर्धन ने सभी जिला अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जन-जन को साक्षर बनाने की शपथ दिलाई।

शपथ ग्रहण के दौरान अधिकारियों ने संकल्प लिया कि वे उल्लास – नव भारत साक्षरता कार्यक्रम से जुड़कर शिक्षार्थियों को शिक्षा प्रदान करेंगे तथा कर्तव्यपूर्ण भाव से इसमें सक्रिय योगदान देंगे। शपथ में यह भी प्रतिज्ञा की गई कि शिक्षार्थियों को साक्षर बनाने हेतु अपने पूर्ण ज्ञान एवं कौशल का उपयोग किया जाएगा और समाज के प्रत्येक वर्ग को साक्षर बनाने के लिए लोगों को निरंतर प्रेरित किया जाएगा।

शपथ में यह संकल्प दोहराया गया कि देश का प्रत्येक नागरिक साक्षर बने, इसके लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे और साक्षरता अभियान को जन आंदोलन का रूप दिया जाएगा।

इस अवसर पर कलेक्टर एस. जयवर्धन ने कहा कि साक्षरता किसी भी समाज के विकास की आधारशिला है। उल्लास नव भारत साक्षरता कार्यक्रम के माध्यम से 15 वर्ष से अधिक आयु के ऐसे नागरिकों को मुख्यधारा से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है, जो अब तक औपचारिक शिक्षा से वंचित रहे हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों से अपेक्षा की कि वे इस अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए जिले को पूर्ण साक्षर बनाने में योगदान दें।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment