सूरजपुर- चैलेंज कप फुटबॉल प्रतियोगिता 2026 के तहत देवनगर में खेला गया फाइनल मुकाबला उत्साह ,रोमांच और अनुशासित वातावरण में भव्य रूप से संपन्न हुआ। दर्शकों से खचाखच भरे मैदान में खेले गए फाइनल महामुकाबले मे कोल्ट्स क्लब देवनगर ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ब्राइट स्टार क्लब विश्रामपुर को 1–0 से पराजित कर ट्राफी पर कब्जा किया। मैच के शुरुआत से ही कोल्ट्स क्लब देवनगर ने आक्रामक खेल का प्रदर्शन करते हुए पहले हाफ में ही टीम ने 1-0 बढ़त बना ली जिसके कारण ब्राइट स्टार विश्रामपुर दबाव में नजर आई तथा मध्यांतर तक कोल्ट्स क्लब ने बढ़त कायम रखी। दूसरे हाफ में भी दोनों टीम ने लगातार हमले करते हुए गोल दागने का प्रयास करते रहे और पूरे मैच के दौरान कोल्ट्स क्लब देवनगर के खिलाड़ियों ने बेहतर तालमेल, तेज पासिंग और मजबूत डिफेंस का परिचय दिया जिसके सामने ब्राइट स्टार की टीम टिक नहीं सकी। मैदान में लगभग 5000 दर्शकों की मौजूदगी रही और खिलाडियों के उत्साहवर्धन में तालियां गूंजती रही।
संभाग स्तरीय इस फुटबाल प्रतियोगिता में कुल 16 टीमों ने भाग लिया। टूर्नामेंट के दौरान कई रोमांचकारी मुकाबला देखने को मिले जिससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्र की उभरती खेल प्रतिभाओं को अपनी क्षमता दिखाने का सशक्त मंच मिला। समापन समारोह में विजेता टीम कोल्ट्स क्लब देवनगर को 31000 नगद राशि व ट्राफी तथा उपविजेता टीम ब्राइट स्टार क्लब विश्रामपुर को 21000 नगद राशि व ट्रॉफी प्रदान किया गया।
फाइनल मैच के अवसर पर मुख्य अतिथि प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी, छत्तीसगढ़ युवा आयोग के अध्यक्ष विश्व विजय तोमर जी, भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी, अजजा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह, जिला योजना समिति के सदस्य मुकेश गर्ग, आयोजन समिति के अध्यक्ष दीपक गुप्ता व शशिनाथ तिवारी, कपिल पाण्डेय, विजय राजवाड़े, कौशल सिंह, सन्त सिंह, स्वाति सिंह, राजेश्वर तिवारी, संजू सोनी, अशोक यादव, सरपंच अक्षय सिंह, विकाश गुप्ता उपसरपंच, मुकेश गुप्ता, बाबूलाल प्रजापति, दौलत प्रताप सिंह, हरि यादव, यशवंत पांडव, भूपेश सिंह, रवि शंकर पाण्डेय, श्रीकांत पाण्डेय, करन सिंह, प्रेम यादव, निक्की बघेल,भोला राजवाड़े मयंक, संस्कार, मुकुल सहित रेफरी सुनील साहू, देवसाय, रोहित रावत, अनमोल तिग्गा, इक़बाल, लव कुमार, समर बघेल, डॉक्टर डी के प्रधान सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहें।


















