---Advertisement---

सूरजपुर में अवैध धान पर प्रशासन का सर्जिकल स्ट्राइक- 310 क्विंटल से अधिक धान जब्त, टोकन निरस्त कर रकबा समर्पण के निर्देश

Follow Us

कलेक्टर एस. जयवर्धन के नेतृत्व में संयुक्त टीम की कार्रवाई- पिकअप, ट्रैक्टर और स्वराज माजदा समेत अवैध जखीरा गिरफ्त में

सूरजपुर- जिले में धान खरीदी प्रक्रिया में पारदर्शिता बनाए रखने और बिचौलियों पर नकेल कसने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। सूरजपुर कलेक्टर एस. जयवर्धन के मार्गदर्शन में राजस्व, पुलिस और खाद्य विभाग की संयुक्त टीमों ने प्रतापपुर, भटगांव और रेवटी क्षेत्रों में सघन छापेमारी कर अवैध धान के बड़े जखीरे बरामद किए हैं।

कदमपारा में 116 क्विंटल धान जब्त- संयुक्त टीम ने स्वराज माजदा CG 15 DX 6949 की जांच की, जिसमें 290 जूट बोरियों में 116 क्विंटल धान अवैध रूप से लोड पाया गया। शिवधर ओझा के पास धान से संबंधित कोई वैध दस्तावेज या टोकन नहीं मिलने पर वाहन सहित धान जब्त कर लिया गया।

ढोंढा में 145 क्विंटल अमानक धान- ग्राम ढोंढा में बसंत पिता रामप्रसाद द्वारा भंडारित 350 बोरियों में कुल 145.60 क्विंटल धान को अवैध एवं अमानक पाया गया। प्रशासन ने संबंधित टोकन निरस्त कर रकबा समर्पण के निर्देश दिए हैं।

रेवटी केंद्र में रात 8 बजे कार्रवाई- धान खरीदी केंद्र रेवटी में अनुपम पटेल द्वारा लाल बहादुर पटेल के ट्रैक्टर के माध्यम से अवैध धान खपाने का प्रयास विफल किया गया। यहाँ टीम ने 50 बोरी धान जब्त किया है।

पल्मा में रात्रिकालीन धरपकड़- देर रात करीब 1:00 बजे दो पिकअप वाहनों को घेराबंदी कर पकड़ा गया, जिनमें 130 बोरियों में 52 क्विंटल धान लदा था। कोई भी दस्तावेज न होने के कारण धान को चेंद्रा चौकी के सुपुर्द किया गया।

टोकन सत्यापन– 109 क्विंटल धान का रकबा समर्पण

प्रतापपुर के ग्राम बटई में टोकनों के भौतिक सत्यापन के दौरान भारी अनियमितता मिली :-

सोनसाय– 440 क्विंटल के टोकन के मुकाबले मौके पर 59 क्विंटल धान कम मिला।

सुमंत पटेल– 150 क्विंटल के टोकन के विरुद्ध केवल 100 क्विंटल धान पाया गया।

इन दोनों मामलों में कुल 109 क्विंटल धान के बराबर रकबे का समर्पण कराया गया है।

प्रशासन का कड़ा संदेश

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान खरीदी के अंतिम चरणों में अवैध भंडारण और बिचौलियों के माध्यम से धान खपाने की कोशिश करने वालों पर रात्रिकालीन गश्त और औचक निरीक्षण की कार्रवाई और तेज की जाएगी। अवैध गतिविधियों में संलिप्त पाए जाने पर संबंधित के विरुद्ध कड़ी दंडात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment