सूरजपुर- पूर्व उप मुख्यमंत्री एवं सरगुजा महाराजा टी एस सिंह देव का सूरजपुर जिले के रामानुजनगर में पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष नरेश राजवाड़े के गृह निवास पर आगमन हुआ जिसमें पूरे जिले भर से कांग्रेस के सभी संगठनों के कार्यकर्ता शामिल हुए कार्यकर्ता सम्मेलन एवं सम्मान भोज कार्यक्रम के तहत कांग्रेस के समस्त संगठनों के पदाधिकारी शामिल हुए सरगुजा महाराजा के साथ पूर्व सांसद खेलसाय सिंह, पूर्व मंत्री प्रेमसाय सिंह, पूर्व विधायक पारस नाथ राजवाड़े, श्रम कल्याण बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शफी अहमद, पूर्व जिला कांग्रेस अध्यक्ष भगवती राजवाड़े सहित पूरे जिले के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
टी एस सिंह देव ने बताया कि हर एक कार्यकर्ता संगठन के लिए बहुत जरूरी है संगठन को मजबूत करने व सही ढंग से चलाने के लिए कार्यकर्ताओं की भूमिका महत्वपूर्ण रहती है आने वाले समय में जनता तक पहुंच कर उनकी समस्याओं और उनकी मांगों के अनुरूप काम करके हल निकालने की जरूरत है बूथ स्तर से लेकर राष्ट्रीय स्तर तक सक्रिय रूप से काम करने के लिए कार्यकर्ता तैयार है और आने वाले समय में कांग्रेस की सरकार बनना तय है।
इस दौरान पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजकुमारी शिवभजन, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष सुभाष गोयल, रमेश दनोदिया, पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष राजीव सिंह, अखिलेश प्रताप सिंह, शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया, नगर पालिका अध्यक्ष कुसुमलता राजवाड़े, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर, युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष नरेन्द्र यादव, एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू, प्रदीप साहू, शमशेर खान, योगेश्वरी राजवाड़े सहित कांग्रेस के सभी संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे।


















