---Advertisement---

बेहतर परीक्षा परिणाम प्राप्त करने के लिए परीक्षा साथी डिजिटल प्लेटफार्म का लाभ ले विद्यार्थी – कलेक्टर सूरजपुर

Follow Us

परीक्षा साथी जिले के विद्यार्थियों के लिए बनेगा डिजिटल साथी

10 वीं एवं 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं के लिए सॉल्वड क्वेश्चन पेपर, डाउट क्लासेस व अनुभवी शिक्षकों के वीडियो लेक्चर उपलब्ध

‘https://surajpur.nic.in/pariksha-saathi/’ लिंक पर क्लिक करें और शिक्षा की अपार संभावनाओं से जुड़े

सूरजपुर- शिक्षा जीवन की सबसे मजबूत नींव है, समय के साथ शिक्षा के क्षेत्र में तेजी से बदलाव आ रहा है। जिले के विद्यार्थियों को स्कूल के साथ-साथ घर पर ही बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिल सके इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा परीक्षा साथी डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से एक क्रांतिकारी पहल की गई है। वर्ष 2026 के 10वीं एवं 12वीं के बोर्ड परीक्षाओं को केन्द्र बिन्दु में रखकर सॉल्वड क्वेश्चन पेपर (हल किये गये प्रश्न पत्र), डाउट क्लासेस (शंका समाधान सत्र) व अनुभवी शिक्षक के वीडियो लेक्चर ’परीक्षा साथी’ डिजिटल प्लेटफार्म में उपलब्ध कराया गया है। जिले की एनआईसी की ऑफिशल वेबसाइट पर परीक्षा साथी प्लेटफार्म उपलब्ध है। इसके साथ ही लिंक ‘https://surajpur.nic.in/pariksha-saathi/’ पर क्लिक कर विद्यार्थी सीधे परीक्षा साथी प्लेटफार्म से जूड़ सकते है।

जिला शिक्षा अधिकारी अजय मिश्रा ने बताया कि परीक्षा साथी डिजिटल प्लेटफार्म वर्तमान में 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा अध्ययनरत विद्यार्थियों को ध्यान में रख कर बनाया गया है। ताकि बोर्ड परीक्षा के लिए विद्यार्थी मार्गदर्शन व लक्षित परिणाम प्राप्त कर सके।

कलेक्टर एस जयवर्धन ने बताया कि शिक्षा विभाग द्वारा इस डिजिटल प्लेटफार्म के माध्यम से जिले के विद्यार्थियों को अध्ययन की सामग्री व विशेषज्ञ का मार्गदर्शन उपलब्ध कराया जा रहा है। इस प्लेटफार्म का उद्देश्य जिले के विद्यार्थियों को डिजिटल माध्यम से गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना है। ताकि जिले के विद्यार्थी बेहतर से बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकें। उन्होंने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में अध्ययनरत विद्यार्थियों से अपील की कि सभी विद्यार्थी परीक्षा साथी डिजिटल प्लेटफार्म से जुडे़ और प्लेटफार्म में उपलब्ध संसाधन के माध्यम से बेहतर से बेहतर परीक्षा परिणाम हासिल करें।

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment