---Advertisement---

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सूरजपुर की जिला कार्यसमिति घोषित: भैयाथान से ललित राजवाड़े और बीरेंद्र साहू को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

Follow Us
भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष रामानंद जायसवाल ने जारी की सूची..

सूरजपुर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन और जिला संगठन की सहमति के बाद, सूरजपुर जिले में भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा की बहुप्रतीक्षित जिला कार्यसमिति और मंडल पदाधिकारियों की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। इस घोषणा में क्षेत्र के कर्मठ कार्यकर्ताओं को उनके समर्पण का फल देते हुए महत्वपूर्ण पदों से नवाजा गया है।

ललित राजवाड़े और बीरेंद्र साहू को मिली कमान

संगठन द्वारा जारी सूची के अनुसार, ललित राजवाड़े  और बीरेंद्र साहू गंगोटी को जिला कार्यसमिति में सदस्य के रूप में शामिल कर संगठन की मजबूती की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही, ललित राजवाड़े को भैयाथान मंडल का अध्यक्ष भी नियुक्त किया गया है, जो क्षेत्र में ओबीसी वर्ग को संगठित करने का कार्य करेंगे।

प्रमुख पदाधिकारियों की नियुक्ति

कार्यसमिति में अन्य प्रमुख पदों पर भी नियुक्तियां की गई हैं:

उपाध्यक्ष: शिवप्रसाद राजवाड़े (पाठकपुर), संतोष गुप्ता (लटो री), महेन्द्र ठाकुर (सोहागपुर) और विजय राजवाड़े (अगस्तपुर)।

महामंत्री: राजकुमार गुप्ता (हरिहरपुर) और सुरेन्द्र राजवाड़े (कुरुवा)।

मंत्री: दुबे गुप्ता, विजय राजवाड़े, महेश जायसवाल, जगरेलाल यादव, अर्जुन कुशवाहा

कोषाध्यक्ष: अशोक यादव (अगस्तपुर)।

सहकोषाध्यक्ष: अनिल जायसवाल (गंगापुर)

मीडिया प्रभारी: मिथलेश जायसवाल (महगई)।

मीडिया सहप्रभारी: कौशलेंद्र यादव (सूरजपुर)

आईटी सेल संयोजक: अमर लाल साहू (शिवनंदनपुर)।

कार्यालय मंत्री: परमानन्द जायसवाल

कार्यालय सहमंत्री: संदीप साहू

शोसल मिडिया प्रभारी: सुमंत साहू

कार्यसमिति सदस्य: अमर लाल साहू, ज्ञानदास, बद्री विशाल राजवाड़े, चिंतामणि यादव, सुरेन्द्र साहू, कैलाश गुप्ता, परमानंद जायसवाल, सुरेन्द्र गुप्ता, हृदय राजवाड़े, अशोक सोनी, कमलेश सोनी, बीरेंद्र साहू।

मंडल अध्यक्षों की सूची

जिले के विभिन्न मंडलों में नेतृत्व के लिए निम्नलिखित नाम तय किए गए हैं:

सूरजपुर शहर: भोलाशंकर साहू (अध्यक्ष)।

रामानुजनगर: राजेश साहू (अध्यक्ष)।

प्रेमनगर: अखिलेश साहू (अध्यक्ष)।

भटगांव: स्वामी राजवाड़े (अध्यक्ष)।

प्रतापपुर: अजय जायसवाल (अध्यक्ष)।

भैयाथान: ललित राजवाड़े (अध्यक्ष)

संगठन मजबूती पर जोर

भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी और पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामानंद जायसवाल ने संयुक्त रूप से कहा कि इस नई टीम के गठन से जिले में पिछड़ा वर्ग मोर्चा की सक्रियता और बढ़ेगी। सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार के लिए कमर कसने के निर्देश दिए गए हैं।

भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा सूरजपुर की जिला कार्यसमिति घोषित: भैयाथान से ललित राजवाड़े और बीरेंद्र साहू को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment