---Advertisement---

प्रदीप कुमार साहू बने भाजपा युवा मोर्चा प्रेमनगर के मंडल अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं में उत्साह

Follow Us
Spread the love
भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी और भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता ने जारी की नई कार्यकारिणी की सूची

सूरजपुर- भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के दिशा-निर्देशों के अनुरूप सूरजपुर जिले में भारतीय जनता युवा मोर्चा (BJYM) की संगठनात्मक संरचना को मजबूती प्रदान करते हुए मंडल अध्यक्षों की घोषणा कर दी गई है। इस नई घोषणा में ऊर्जावान कार्यकर्ताओं को तरजीह देते हुए प्रेमनगर क्षेत्र की कमान युवा नेतृत्व को सौंपी गई है।

प्रदीप साहू को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

भाजयुमो जिलाध्यक्ष देव गुप्ता द्वारा जारी आधिकारिक सूची के अनुसार, प्रदीप कुमार साहू को प्रेमनगर युवा मोर्चा मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति पर स्थानीय कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रेमनगर क्षेत्र में युवाओं का संगठन और अधिक सशक्त होगा।

प्रदीप साहू ने अपनी नियुक्ति पर वरिष्ठ नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की उम्मीदों पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment