---Advertisement---

प्रेमनगर क्षेत्र को बड़ी सौगात: 23.62 करोड़ की लागत से पवनपुर-तिवरागुड़ी मार्ग निर्माण को मिली स्वीकृति

Follow Us
Spread the love
विधायक भूलन सिंह मरावी के निरंतर प्रयास लाए रंग, 20.50 किलोमीटर लंबी सड़क से जुड़ेंगे दर्जनों ग्रामीण अंचल

सूरजपुर- प्रेमनगर विधानसभा क्षेत्र के लिए विकास की दिशा में एक बड़ी और ऐतिहासिक उपलब्धि सामने आई है। क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़क समस्या के समाधान की ओर बड़ा कदम बढ़ाते हुए पवनपुर से परमेश्वरपुर, अर्जनपुर, मकरबंधा होते हुए तिवरागुड़ी तक 20.50 किलोमीटर लंबाई के मार्ग के निर्माण हेतु 23 करोड़ 62 लाख 42 हजार रुपये की प्रशासकीय स्वीकृति छत्तीसगढ़ शासन द्वारा प्रदान की गई है।

यह महत्वपूर्ण स्वीकृति लोक निर्माण विभाग मंत्रालय, नवा रायपुर द्वारा जारी आदेश के तहत दी गई है। सड़क निर्माण कार्य में पुल-पुलिया सहित संपूर्ण अधोसंरचना शामिल होगी, जिससे क्षेत्र के ग्रामीण अंचलों को सीधा लाभ मिलेगा।

विधायक मरावी के सतत प्रयासों का परिणाम

इस बहुप्रतीक्षित स्वीकृति के पीछे प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के निरंतर प्रयास, जनहित में की गई पहल और शासन स्तर पर लगातार किए गए संवाद की अहम भूमिका रही है। विधायक मरावी लंबे समय से इस मार्ग को क्षेत्रीय विकास, आवागमन की सुविधा और आर्थिक गतिविधियों के लिए अत्यंत आवश्यक बताते आ रहे थे। उनके प्रयासों के परिणामस्वरूप अब यह महत्वपूर्ण सड़क परियोजना साकार होने जा रही है।

ग्रामीणों को मिलेगा सीधा लाभ

इस सड़क के निर्माण से पवनपुर, परमेश्वरपुर, अर्जनपुर, मकरबंधा एवं तिवरागुड़ी सहित आसपास के दर्जनों गांवों को वर्षभर सुगम यातायात की सुविधा मिलेगी। किसानों को कृषि उपज के परिवहन में आसानी होगी, वहीं शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापारिक गतिविधियों को भी मजबूती मिलेगी।

क्षेत्रीय विकास को मिलेगी रफ्तार

सड़क निर्माण से न केवल आवागमन सुगम होगा, बल्कि क्षेत्र में औद्योगिक, व्यावसायिक एवं सामाजिक विकास को भी गति मिलेगी। स्थानीय नागरिकों ने इस स्वीकृति पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए इसे क्षेत्र के लिए मील का पत्थर बताया है।

जनता ने जताया आभार

क्षेत्रवासियों ने इस महत्वपूर्ण उपलब्धि के लिए विधायक भूलन सिंह मरावी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनके नेतृत्व में प्रेमनगर क्षेत्र लगातार विकास के नए आयाम छू रहा है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment