---Advertisement---

CSPDCL सूरजपुर ग्रामीण कार्यालय में रजत जयंती समारोह का आयोजन

Follow Us

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ राज्य के गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड सूरजपुर ग्रामीण वितरण केंद्र के कार्यालय परिसर में रजत जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य के विकास में विद्युत वितरण व्यवस्था की भूमिका को रेखांकित करना तथा उपभोक्ताओं के योगदान को सम्मानित करना रहा।

समारोह के मुख्य अतिथि जनपद पंचायत अध्यक्ष स्वाति सिंह, विशिष्ट अतिथि जनपद सदस्य बाबू लाल राजवाड़े, सरपंच देवीपुर अवध सिंह, सरपंच लाची राजकुमार सिंह की गरिमामय उपस्थिति रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता बसंत सोम, कार्यपालन अभियंता संभाग सूरजपुर द्वारा की गई। मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में सीएसपीडीसीएल के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की सराहना करते हुए कहा कि बीते 25 वर्षों में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड सूरजपुर ग्रामीण वितरण केंद्र ने क्षेत्रों में निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर राज्य के समग्र विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।

उन्होंने 25 वर्षों में तकनीकी उन्नयन, उपभोक्ता सेवाओं में सुधार तथा नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र किए गए कार्य एवं क्रियान्वित कार्यों में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड की भूमिका की सराहना की।

इस अवसर पर सीएसपीडीसीएल के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा संगठन की उपलब्धियों, चुनौतियों एवं आगामी योजनाओं पर प्रकाश डाला गया।

छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (सीएसपीडीसीएल) सूरजपुर ग्रामीण वितरण केंद्र के उपभोक्ताओं को पीएम सूर्य घर योजना के हितग्राहियों एवं 02 वर्ष से निरंतर बिजली बिल भुगतान करने वाले एकल बत्ती, घरेलू तथा गैर घरेलू उपभोक्ताओं को भी सम्मानित किया गया।

इस दौरान कनिष्ठ अभियंता सूरजपुर ग्रामीण दामोदर सिंह कवर, कार्यालय सहायक विक्रम साहू, एवं मंच का संचालन मयंक तिवारी के द्वारा किया गया। उक्त कार्यक्रम के अंत में धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह का समापन हुआ।

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment