---Advertisement---

एनएसयूआई का छात्र कौशल प्रतियोगिता जिले के छात्रों के लिए सुनहरा मौका

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- देश के महापुरुषों के याद में जिला एनएसयूआई सूरजपुर द्वारा जिला स्तरीय छात्र कौशल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया है जिसमें पूरे जिले से छात्र प्रतियोगिता में शामिल होंगे एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने बताया कि एक कदम छात्रों के कौशल विकास की ओर की सोच को लेकर एनएसयूआई द्वारा पहली बार ऐसा प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है जिससे छात्रों का कौशल विकास हो सकेगा यह प्रतियोगिता हायर सेकेंडरी स्तर,स्नातक स्तर एवं स्नातकोत्तर स्तर तीन स्तर में हो रही है छात्रों के लिए Quiz (प्रश्नोत्तरी), Debate (वाद विवाद बहस), Painting (चित्रकारी), Essay (निबंध), Impromptu Speech (तात्कालिक भाषण) प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया है रजिस्ट्रेशन के लिए https://forms.gle/TTWH3VNzJSFWdrYLA इस लिंक पर जाकर अपना रजिस्ट्रेशन कर सकते है रजिस्ट्रेशन 30 जनवरी से प्रारंभ हुई है जिसकी अंतिम तिथि 01 मार्च है प्रतियोगिता में प्रथम,द्वितीय,तृतीय आने वाले प्रतिभागियों एवं सभी प्रतिभागियों को विशेष पुरस्कार एवं सम्मान दिया जाएगा रजिस्ट्रेशन से जुड़ी जानकारी के लिए सम्पर्क नंबर 8889976990 भी जारी किया गया है जिसपे सम्पर्क कर जानकारी ले सकते है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment