---Advertisement---

भाजयुमो शिवनंदनपुर मंडल अध्यक्ष बने अंकित दुबे, कार्यकर्ताओं में हर्ष

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की सहमति से भारतीय जनता युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष देव गुप्ता द्वारा युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी एवं मंडल अध्यक्षों की घोषणा की गई। इसी क्रम में शिवनंदनपुर मंडल अध्यक्ष के रूप में अंकित दुबे की नियुक्ति की गई है। उनकी घोषणा के साथ ही क्षेत्र के युवा कार्यकर्ताओं में उत्साह और हर्ष का माहौल देखने को मिला। कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से उनका जोरदार स्वागत किया और शुभकामनाएं दीं।

नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष अंकित दुबे ने संगठन के शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका वे पूरी निष्ठा, समर्पण और ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने युवा मोर्चा को और अधिक सक्रिय व मजबूत बनाने के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया। इस अवसर पर भाजपा एवं युवा मोर्चा के कई पदाधिकारी, वरिष्ठ कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में युवा उपस्थित रहे। सभी ने आशा व्यक्त की कि अंकित दुबे के नेतृत्व में शिवनंदनपुर मंडल में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment