---Advertisement---

राहुल जायसवाल बने भाजपा युवा मोर्चा के जिला मंत्री

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- भारतीय जनता युवा मोर्चा की जिला कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव एवं प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष राहुल योगराज टिकरिहा के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की सहमति से की गई।

जिला युवा मोर्चा अध्यक्ष देव गुप्ता द्वारा जारी सूची में राहुल जायसवाल को जिला मंत्री नियुक्त किया गया है। जैसे ही यह घोषणा हुई, उनके समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

राहुल जायसवाल की नियुक्ति को संगठन के लिए मजबूती माना जा रहा है। वे वर्तमान में शासकीय हाई सेकेंडरी स्कूल रामनगर में सांसद प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।

युवा मोर्चा में मिली इस नई जिम्मेदारी को लेकर राहुल जायसवाल ने शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त किया और कहा कि वे संगठन की अपेक्षाओं पर खरा उतरने का पूरा प्रयास करेंगे तथा युवाओं को भाजपा की नीतियों से जोड़ने का कार्य करेंगे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment