गरीबों की कमर तोड़ने वाला और उद्योगपतियों को फायदा पहुँचाने वाला बजट, कांग्रेस नेताओं ने जताई कड़ी नाराजगी
बजट में केवल जुमलाबाजी लोगों का उम्मीद टूटा- अश्विनी सिंह पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष सूरजपुर
सूरजपुर- केंद्रीय बजट 2026 को लेकर पूर्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष अश्विनी सिंह ने बताया कि भाजपा सरकार ने पिछले ग्यारह साल में भारत देश की जनता के तमाम उम्मीदों को लगातार तोड़ा है बजट आम आदमी की जेब को कैसे मजबूत कर सकता है वह बजट होना चाहिए लेकिन यह बजट तो केवल जुमलाबाजी लग रहा है जब सरकार ने 11 सालों में कुछ नहीं किया तो अब क्या करेगी भाजपा की मोदी सरकार केवल जनता के साथ शोषण कर रही है विकसित देश बनाने की जगह देश का विनाश करने में लगी है बजट आने से महज कुछ महीने पहले जिस तरह इन्होंने मनरेगा को बर्बाद करने की साजिश की है उससे इस देश के गरीब मजदूरों की कमर पहले ही तोड़ दी है अब बजट में केवल जुमलाबाजी होने के कारण देश की जनता का कमर और टूट जाएगा..
शहरी क्षेत्र के लिए बजट केवल नाम मात्र का-मनोज डालमिया अध्यक्ष-शहर कांग्रेस कमेटी सुरजपुर
बजट को लेकर शहर कांग्रेस अध्यक्ष मनोज डालमिया ने बताया कि मोदी सरकार के बजट में शहरों के विकास के लिए कोई योजना को शामिल नहीं किया गया है इस बजट में किसान, महिलाओं और आम आदमी के लिए कुछ नहीं है इस बजट को आम आदमी नहीं समझ सकता सरकार ने मध्यम वर्ग को कुछ नहीं दिया ये सरकार केवल उद्योगपतियो को फायदा पहुंचाने का काम करती है स्मार्ट सिटी, डिजिटल भारत एवं विकसित देश की योजना के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं है..
किसान, मजदूर और आम जनता बजट से नाराज-जफर हैदर अध्यक्ष-ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सुरजपुर
केन्द्रीय बजट 2026 को लेकर ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष जफर हैदर ने बताया कि पिछले कई साल से जनता उम्मीद पर बैठे हुए हैं दो करोड़ नौकरियां,हर साल के पंद्रह-पंद्रह लाख रूपए, कालाधन वापस लाना, बुलेट ट्रेन जैसे जुमले के साथ आज का बजट भी जुमला ही रहा भाजपा सरकार ने इससे पहले भी जो वादे किए थे उसे पूरा नहीं किया है, तो इस बार भी उम्मीद नहीं लगाई जा सकती है किसान,मजदूर एवं आम जनता बजट को लेकर काफी निराश है..
छात्रों और युवाओं के लिए बजट में कोई प्रावधान नहीं-आकाश साहू जिलाध्यक्ष-एनएसयूआई सूरजपुर
बजट को लेकर एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने बताया कि बजट में छात्रों एवं युवाओं के लिए कोई प्रावधान नहीं दिया गया है शिक्षा का स्तर दिन प्रतिदिन गिरता जा रहा है, युवा बेरोजगार है उसके रोजगार के लिए सरकार ने कुछ नहीं सोचा शिक्षा के क्षेत्र में विकास के लिए भी सरकार ने कुछ नहीं सोचा इस बजट में छात्रों एवं युवाओं को नजर अंदाज किया गया है उम्मीद था कि सरकार पुराने वादों को बजट में नई पैकेजिंग में पेश करेगी गरीब परिवार से आने वाले छात्रों को लिए बजट से काफी उम्मीदें थी महंगी होती पढ़ाई से मध्यम वर्ग व गरीब परिवार काफी परेशान है लेकिन इन सब विषयों को बजट में बिल्कुल भी ध्यान नहीं दिया गया है।


















