---Advertisement---

विश्रामपुर में गूंजा ‘मन चंगा तो कठौती में गंगा’: भव्य शोभायात्रा और झांकियों के साथ मनाई गई गुरु रविदास जयंती

Follow Us

कैबिनेट मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने समाज को दिया पांच सूत्रों का मंत्र

सूरजपुर/ बिश्रामपुर- जिले के विश्रामपुर सतपता में संत शिरोमणि गुरु रविदास महाराज की जयंती महोत्सव माघी पूर्णिमा की पूर्व संध्या पर अभूतपूर्व उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 1 फरवरी 2026 को आयोजित इस भव्य कार्यक्रम में समाज की एकता और गुरु के प्रति अटूट श्रद्धा की अनूठी झलक देखने को मिली।

विश्रामपुर में गूंजा 'मन चंगा तो कठौती में गंगा': भव्य शोभायात्रा और झांकियों के साथ मनाई गई गुरु रविदास जयंती

मुख्य अतिथि ने दिया पंच-बिंदु का मंत्र

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ शासन की मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े रहीं। अपने संबोधन में उन्होंने समाज को गुरु रविदास के बताए मार्ग पर चलने का आह्वान किया और जीवन की उन्नति के लिए पांच महत्वपूर्ण बिंदुओं पर जोर दिया- समरसता (सामाजिक एकता), स्वदेशी (स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा), पर्यावरण संरक्षण, सड़क सुरक्षा, मानव धर्म, भव्य शोभायात्रा और सांस्कृतिक छटा।

महोत्सव का मुख्य आकर्षण भव्य शोभायात्रा और झांकियां रहीं, जो पूरे क्षेत्र का भ्रमण करते हुए कार्यक्रम स्थल पहुँचीं। स्वागत उद्बोधन पूर्व खाद्य आयोग सदस्य अशोक कुमार सोनवानी ने दिया, जिसमें उन्होंने गुरु महाराज के संदेशों का विस्तार से वर्णन किया। कार्यक्रम में मातृ शक्ति के लिए कुर्सी दौड़ का आयोजन हुआ, वहीं नन्हीं बालिकाओं ने अपनी अद्भुत नृत्य कला से दर्शकों का मन मोह लिया।

विश्रामपुर में गूंजा 'मन चंगा तो कठौती में गंगा': भव्य शोभायात्रा और झांकियों के साथ मनाई गई गुरु रविदास जयंती

प्रमुख अतिथियों की गरिमामय उपस्थिति

कलेश्वरी कुर्रे की अध्यक्षता में आयोजित इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में पन्नालाल सोनवानी, अजय सोनवानी, राजेन्द्र हितकर, गोपाल सिंह विद्रोही और विजय मिश्रा उपस्थित रहे। मंच पर देवलाल, देवधन विनझिहा, हरीश राजवाड़े, सुपारी लाल, विजय कुर्रे और बालेश्वरी रवि सहित कई गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

युवाओं की सक्रियता से सफल हुआ आयोजन

लखन लाल कुर्रे के नेतृत्व में शिवशंकर सोनवानी, देव चौधरी और समस्त युवा पीढ़ी के अथक प्रयासों से इस आयोजन को भव्य रूप दिया गया। हजारों की संख्या में उपस्थित माताओं, बहनों और समाज के लोगों के बीच कार्यक्रम का सफल संचालन युवा जिलाध्यक्ष तिलकधारी ने किया। अंत में समिति के अध्यक्ष शिवशंकर सोनवानी ने सभी का आभार प्रकट किया।

विश्रामपुर में गूंजा 'मन चंगा तो कठौती में गंगा': भव्य शोभायात्रा और झांकियों के साथ मनाई गई गुरु रविदास जयंती

इन्होंने निभाया महत्वपूर्ण योगदान

कार्यक्रम को सफल बनाने में शोधन, दुर्गा यादव, राजू यादव, मोती लाल, भागवत प्रजापति, रोहित, आशीष, आकाश, राकेश और अन्य दर्जनों कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की।

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment