---Advertisement---

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ के प्रदेश सचिव बने रोहित यादव  

Follow Us

पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ के प्रदेश सचिव बने रोहित यादव

बलरामपुर जिले के युवा पत्रकार रोहित यादव निर्विरोध पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ के प्रदेश सचिव बने हैं । रोहित यादव HHN न्यूज और जनता के गोठ न्यूज पेपर में बलरामपुर रिपोर्टर के तौर पर कार्यरत हैं।

प्रदेश अध्यक्ष सुनील यादव ने कहा, ” रोहित यादव पत्रकारिता के क्षेत्र में न केवल सजग और निष्पक्ष भूमिका निभा रहे हैं, बल्कि सामाजिक सरोकारों में भी निरंतर सक्रिय हैं। हमें विश्वास है कि वे पत्रकार महासंघ छत्तीसगढ को नई ऊंचाइयों पर ले जाने का हरसंभव प्रयास करेंगे।

ईमानदारी और निष्पक्षता से करेंगे दायित्वों का निर्वहन रोहित यादव

प्रदेश सचिव रोहित यादव ने कहा, “यह पद मेरे लिए गौरव और जिम्मेदारी दोनों है। मैं संगठन के प्रति आभार प्रकट करता हूं और पत्रकारों के हित में कार्य करके संगठन को मजबूती प्रदान करने का प्रयास करूंगा। साथ ही विश्वास दिलाता हूं कि अपने दायित्वों का निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और निष्पक्षता के साथ करूंगा।” उन्होंने यह भी कहा कि पत्रकारों के अधिकारों, सुरक्षा और सम्मान के लिए हर स्तर पर आवाज उठाई जाएगी। उन्होंने सभी पत्रकार साथियों से सहयोग की अपील की।

रोहित यादव को चाहने वाले पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों में हर्ष और उत्साह है। कई वरिष्ठ पत्रकारों, समाजसेवियों और संगठनों ने उन्हें फोन, सोशल मीडिया एवं प्रत्यक्ष रूप से शुभकामनाएं दीं जा रही है । और उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की जा रही है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment