---Advertisement---

विकासखण्ड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक रामानुजनगर का हुआ भव्य समापन: विधायक भूलन सिंह मरावी ने खिलाड़ियों को सराहा

Follow Us
Spread the love
10 खेल विधाओं में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम

सूरजपुर- प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी के मुख्य आतिथ्य में विकासखंड स्तरीय सरगुजा ओलंपिक रामानुजनगर का समापन कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता के दौरान 10 विभिन्न खेल विधाओं में जूनियर एवं सीनियर वर्ग के खिलाड़ियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

समापन कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक मरावी ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक इस इस संभाग के सभी खिलाड़ियों को सुनहरा अवसर प्रदान कर रहा है। जिससे वे अपने अपने परिवार का नाम रोशन कर सकते हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक एवं मानसिक विकास का माध्यम हैं, बल्कि अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता को भी मजबूत करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को निरंतर अभ्यास कर जिला, राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर पर क्षेत्र का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर सभी विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में खेलप्रेमी नागरिक, जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में खिलाड़ी उपस्थित रहे। समापन समारोह ने युवाओं में खेलों के प्रति उत्साह और ऊर्जा का संचार किया।

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment