---Advertisement---

शासकीय बालक स्कूल में CSPDCL ने मनाया रजत जयंती समारोह

Follow Us

तकनीकी उन्नयन और उपभोक्ता सेवाओं की उपलब्धियों पर डाला प्रकाश

पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना के प्रति छात्रों को किया जागरूक, निबंध, चित्रकला और क्विज के विजेताओं को मिले पुरस्कार

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ राज्य गठन के 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में छत्तीसगढ़ स्टेट पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड (CSPDCL) द्वारा शासकीय बालक उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सूरजपुर में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य राज्य के विकास में विद्युत व्यवस्था की भूमिका को रेखांकित करना और नई पीढ़ी को ऊर्जा संरक्षण व सरकारी योजनाओं से अवगत कराना था।

अतिथियों ने सराहा विद्युत विभाग का योगदान

कार्यक्रम की अध्यक्षता अधीक्षण अभियंता (वृत्त बैकुंठपुर) राजेश लकड़ा ने की। मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित प्राचार्य सुनील कुजूर ने अपने संबोधन में कहा कि बीते 25 वर्षों में CSPDCL ने निर्बाध विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कर राज्य के समग्र विकास में मील का पत्थर साबित होने वाली भूमिका निभाई है। उन्होंने विभाग द्वारा तकनीकी उन्नयन और नवीकरणीय ऊर्जा के क्षेत्र में किए गए कार्यों की भी सराहना की।

पीएम सूर्य घर योजना की दी गई जानकारी

समारोह के दौरान विभाग के अधिकारियों ने छात्रों और उपभोक्ताओं को ‘पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना’ के बारे में विस्तार से बताया। इसके अंतर्गत: छत पर सोलर पैनल स्थापना और मिलने वाली सब्सिडी की जानकारी दी गई।ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया और बिजली बिल में होने वाली बचत के लाभ समझाए गए, छात्रों को इस योजना का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करने हेतु प्रेरित किया गया।

विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्रों ने दिखाया उत्साह

रजत जयंती के अवसर पर आयोजित विभिन्न शैक्षणिक गतिविधियों में छात्रों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया, जिनके परिणाम इस प्रकार रहे:

निबंध लेखन – रामानंद , जयप्रताप सिंह, हेमंत रजवाड़े, चित्रकला- राजवीर विश्वकर्मा भुपेन्द्र सिंह रवि कुमार राय क्विज (प्रश्नोत्तरी) टुकेश्वर रजवाड़े – सतेन्द्र कुमार , नितेश कुमार दास

भाषण – देवनाथ सिंह मरकाम, विकाश मिश्रा, हेमंत रजवाड़े

सभी विजयी प्रतिभागियों को मोमेंटो, मेडल और प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित किया गया, जबकि अन्य प्रतिभागियों को सांत्वना पुरस्कार दिए गए।

इनकी रही गरिमामय उपस्थिति

कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला एनएसएस प्रभारी ओम प्रकाश रजवाड़े, जयनाथ सिंह केराम, और सरपंच अवध सिंह मौजूद रहे। साथ ही सहायक अभियंता बी.एस. मरकाम, प्रदीप पैकरा, कनिष्ठ अभियंता सदाब अहमद, दामोदर सिंह कवर,अनुराग सिंह सहित विद्यालय के शिक्षकगण और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे। कार्यक्रम का सफल संचालन दिनतारण मंडल और रजवाड़े द्वारा किया गया।

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment