रुमाल झपट्टा और भाषण प्रतियोगिता में जीती ट्रॉफी, प्राचार्य और एनएसएस अधिकारियों ने दी बधाई
सूरजपुर- शासकीय नवीन कन्या महाविद्यालय सूरजपुर के लिए अत्यंत गर्व का विषय है कि महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई की छात्राएं उपासना गोयन और बिमला पैकरा ने छत्तीसगढ़ राज्य स्तरीय विशेष सात दिवसीय आवासीय राष्ट्रीय सेवा योजना शिविर, बलौदा बाजार – भाटापारा में संत गहिरा गुरु विश्वविद्यालय सरगुजा, अंबिकापुर का प्रतिनिधित्व किया।
इस शिविर में छत्तीसगढ़ के सभी विश्वविद्यालय से स्वयं सेवकों ने भाग लिया, जिसमे समाज सेवा तथा शिविरार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु की जाने वाली विभिन्न गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया।
इस शिविर में आयोजित रुमाल झपट्टा प्रतियोगिता में द्वितीय एवं तात्कालिक भाषण प्रतियोगिता में तृतीय स्थान प्राप्त कर जिले एवं विश्वविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया।
महाविद्यालय के प्राचार्य बृजलाल साहू तथा एनएसएस इकाई की कार्यक्रम अधिकारी पुजांजली भगत द्वारा विद्यार्थियों को इस उपलब्धि के लिए बधाई दिया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं प्रदान की गई।


















