---Advertisement---

ग्राम पंचायत देवीपुर में कानूनी जागरूकता शिविर का किया गया आयोजन

Follow Us

सूरजपुर- अध्यक्ष, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विनीता वार्नर के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत देवीपुर में वृहद कानूनी जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश फास्ट ट्रैक विशेष न्यायालय, आनंद प्रकाश वारियाल ने की उन्होने उपस्थित ग्रामीणजन को सरल भाषा में कानून की बारीकियों से अवगत कराया। उन्होने लैंगिक अपराधों से बालकों का संरक्षण अधिनियम 2012 एवं सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम 2000 के संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए कहा हम अपने बच्चों को मोबाईल उपलब्ध करा देते है, किन्तु बच्चा मोबाईल में क्या-क्या करता है इसपर कोई ध्यान नही देता। उन्होने उपस्थित सभी ग्रामीणजन से पॉक्सो एक्ट एवं आईटी एक्ट के मामलों के उदाहरण पेश किये और अपील करते हुए कहा हर माता-पिता को अपने बच्चे की मोबाईल एक्टिविटी को चेक करते रहना चाहिए बालपन में बच्चों का मन अक्सर बुरी चीजों की ओर ज्यादा आकर्षित होता है। आगे उन्होने विधिक सेवा प्राधिकरण अधिनियम 1987 के प्रावधानों को बताते हुए कहा आप अपने आपको कभी कमजोर न समझे न्याय कि लडाई में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हर कदम आप के साथ खडा है, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण निःशुल्क विधिक सहायता एवं सलाह प्रदान उपलब्ध कराती है किसी प्रकार की सहायता या सलाह के लिए नालसा के 15100 एवं नालसा की वेबसाईट पर जाकार या सीधे जिला न्यायालय परिसर में स्थापित जिला विधिक सेवा प्राधिकरण कार्यालय में जाकर प्राप्त किया जा सकता है।

आगामी 14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले नेशनल लोक अदालत की जानकारी देते हुए लोक अदालत के फायदे गिनाए साथ ही मध्यस्थता के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुए बताया की मध्यस्थता एक स्वैच्छिक और गोपनीय प्रक्रिया है, जिसमें एक निष्पक्ष तीसरा पक्ष (मध्यस्थ) विवादित पक्षों के बीच बातचीत के माध्यम से पारस्परिक रूप से स्वीकार्य समाधान खोजने में मदद करता है। यह अदालत के बाहर विवाद सुलझाने का एक प्रभावी, त्वरित और गोपनीय तरीका है जो आपसी संबंधों को बचाने में मदद करता है। इसके अतिरिक्त माननीय न्यायाधीश ने मोटर व्हीकल एक्ट, बाल विवाह प्रतिशेध अधिनियम, आबकारी अधिनियम, टोनही प्रताडना निवारण अधिनियम, पशु क्रूरता निवारण अधिनियम एवं कैरियर गाईडेंस की पर विस्तृत जानकारी प्रदान की। न्यायाधीश के द्वारा प्रदान की गई जानकारीयों से लोग इतने प्रभावित हुए की प्रश्नोत्तरी समय पर कई सवाल पुछे और न्यायाधीश ने उनके सवालों के जवाब बडे ही सलता से दिये।

कार्यक्रम में ग्राम पंचायत देवीपुर के सरपंच श्री अवध सिंह, एनएसएस प्रभारी शिक्षक योगेश पाण्डेय, पीएलव्ही सत्य नारायण, उमेश कुमार राजवाडे, एनएसएस के बच्चे और ग्राम के ग्रामीण महिला एवं पुरुष भारी संख्या में उपस्थित रहे।

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment