---Advertisement---

जिला खनिज संस्थान न्यास प्रबंधकारिणी समिति की बैठक संपन्न

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- कलेक्टर एस. जयवर्धन की अध्यक्षता में जिला खनिज संस्थान न्यास प्रबंधकारिणी समिति की बैठक का आयोजन जिला संयुक्त कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित किया गया था। जिसमें वित्तिय वर्ष 2025-26 हेतु सेक्टरवार कार्ययोजना के आबंटन, वर्ष 2025-26 में स्वीकृति कार्यों की विकासखण्डवार विधानसभावार संख्यात्मक जानकारी, वर्षवार स्वीकृति कार्यों की सेक्टरवार संख्यात्मक जानकारी, वर्षवार स्वीकृति कार्यो की सेक्टरवार संख्यात्मक जानकारी, जिला खनिज संस्थान न्यास अंतर्गत अंशदान एवं न्यास निधि में उपलब्ध राशि व वर्ष 2024-25 एवं 2025-26 में निरस्त कार्यों के संबंध में बिंदुवार चर्चा की गयी।

बैठक में पेयजल आपूर्ति ,पर्यावरण संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण, स्वास्थ्य देखभाल, शिक्षा, महिला एवं बाल कल्याण, वृद्ध और दिव्यांगजन कल्याण, कौशल विकास और आजीविका सृजन, स्वच्छता, आवास, कृषि, पशुपालन, अन्य (सतत जीविकोपार्जन, जनकल्याणकारी योजना, उज्जवला योजना) जैसे प्राथमिकता वाले क्षेत्रों पर ज्यादा से ज्यादा फोकस करने की बात कही गयी। इसके साथ ही परियोजनाओं के गुणवत्तापूर्ण व समयबद्ध क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment