---Advertisement---

प्राथमिक शाला उरांवपारा मदनेश्वरपुर में ’’परीक्षा पे चर्चा’’ के दूसरे एपीसोड का हुआ प्रसारण

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- शासकीय प्राथमिक शाला उरांवपारा मदनेश्वरपुर मे आज प्रधानमंत्री मोदी द्वारा परीक्षा पे चर्चा के दूसरे एपिसोड सीधा प्रसारण दूरदर्शन के माध्यम से किया गया। प्रधानमंत्री द्वारा बच्चों को तनाव से दूर रहने के लिए बीते हुवे परीक्षा को ध्यान मे रखें, याद करें परीक्षा देकर परीक्षा हॉल से बाहर निकलने पर कैसा फील होता है, कितना आसान लगता है उसी सोच को पहले से रखे और तनाव को दूर रखें, नींद पूरी लें किसी प्रकार तनाव नहीं होगा। आदिवासी बच्चे आज बहुत से क्षेत्र मे आगे आ रहें हैं सभी बच्चों के अंदर बहुत प्रतिभा है, कला है, खेल के क्षेत्र मे आगे बढ़ सकते है, उनके द्वारा मध्यप्रदेश के महिला क्रिकेटर क्रांति गोंड़ का जिक्र किया गया। एक आदिवासी लड़की कितना प्रतिभाशाली है, वैसे आप सबमे प्रतिभा है, परीक्षा को तनाव से ना जोड़कर एक पड़ाव कि तरह सोचे। इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों को परीक्षा के तनाव से दूर रखना, सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हुवे परीक्षा कि तैयारी हेतु मनोभाव विकसित करना है। कार्यक्रम के दौरान प्रधान पाठक संजय साहू बच्चों से चर्चा भी करते रहें कि परीक्षा को लेकर मानसिक तनाव और भय नहीं होना चाहिए, क्योंकि तनाव कि स्थिति मे याद किये हुवे प्रश्न भी भूल जाने कि सम्भावना रहती है। सबसे ज्यादा जरुरी बात परीक्षा पे चर्चा मे अनुशाशन और समय पाबंदी पर ध्यान देने हेतु कहा गया, यदि आपके अंदर अनुशासन है और समय के प्रति पाबंद है तो आपको सफलता जरूर प्राप्त होंगी। नियमित अभ्यास, बार बार केवल प्रश्न उत्तर को पढ़े नहीं, बल्कि उनके उत्तर बार बार लिखकर अभ्यास करें इससे आपके अंदर आत्माविस्वास आएगा।

इस अवसर पर आज विद्यालय मे प्रधानपातक संजय साहू, शिक्षक रामकृपाल साहू, शिक्षिका एनिमा बेक उपस्थित रही, बच्चों को कुछ बाते जो समझ नहीं आती उन्हें शिक्षकों द्वारा बीच-बीच मे समझाया जाता भी रहा। बच्चे कार्यक्रम देखने बाद बहुत खुश नजर आये। उपस्थित शिक्षकों ने परीक्षा पे चर्चा को एक सकारात्मक और बच्चों के लिए बहुत ही उपयोगी बताया, और कहा इससे बच्चों में आत्मविश्वास आता है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment