---Advertisement---

कोरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसपी रवि कुमार कुर्रे ने जारी की तबादला सूची, 69 पुलिसकर्मी इधर से उधर

Follow Us
Spread the love

बैकुंठपुर। जिला पुलिस प्रशासन में कसावट लाने और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक (SP) रवि कुमार कुर्रे ने सोमवार को जिले में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। जारी आदेश के तहत निरीक्षक, उप निरीक्षक (SI), सहायक उप निरीक्षक (ASI) और आरक्षकों सहित कुल 69 पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों का तबादला किया गया है।

निरीक्षक और उप निरीक्षकों की नई जिम्मेदारी

प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस बदलाव में 2 निरीक्षक और 4 उप निरीक्षकों को नई कमान सौंपी गई है:

विनोद पासवान (निरीक्षक) को साइबर सेल प्रभारी के साथ-साथ अब थाना प्रभारी सोनहत की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

विपिन लकड़ा (निरीक्षक) को थाना प्रभारी बैकुंठपुर से हटाकर जिला विशेष शाखा (DSB) का प्रभारी बनाया गया है।

राजेश तिवारी (उप निरीक्षक) अब थाना प्रभारी बैकुंठपुर होंगे।

प्रमोद पाण्डेय को पटना और आनंद सोनी को चर्चा थाने की जिम्मेदारी दी गई है।

सहायक उप निरीक्षकों (ASI) का स्थानांतरण

चार सहायक उप निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है:

घनश्याम यादव को थाना चर्चा, जगनारायण साहू को रामगढ़ चौकी प्रभारी, लक्ष्मीचंद कश्यप को बचरपोरड़ी चौकी और गुरु प्रसाद यादव को थाना बैकुंठपुर भेजा गया है।

मैदानी स्तर पर भारी फेरबदल: 59 आरक्षक प्रभावित

दूसरे आदेश में एसपी ने 59 प्रधान आरक्षकों और आरक्षकों की सूची जारी की है। इसमें रक्षित केंद्र (लाइन) में पदस्थ कई आरक्षकों को थानों में फील्ड ड्यूटी पर भेजा गया है, वहीं थानों में लंबे समय से जमे आरक्षकों को लाइन और अन्य शाखाओं में अटैच किया गया है।

मुख्य बदलाव:

यातायात शाखा: आरक्षक देव प्रसाद टोप्पो और सुदर्शन सिंह सहित कई जवानों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने हेतु यातायात शाखा भेजा गया है।

महिला आरक्षक: कृष्णकांति कुशवाहा, विनीता राज, सावित्री यादव, सुमन्ती बखला और क्रांति मिंज का भी स्थानांतरण विभिन्न थानों और कंट्रोल रूम में किया गया है।

तत्काल प्रभाव से आदेश लागू

पुलिस अधीक्षक कार्यालय द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट निर्देशित किया गया है कि सभी स्थानांतरित अधिकारी और कर्मचारी अविलंब अपने नवीन पदस्थापना स्थल पर आमद देना सुनिश्चित करें। इस फेरबदल को जिले में अपराध नियंत्रण और पुलिसिंग को बेहतर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

कोरिया पुलिस में बड़ा फेरबदल: एसपी रवि कुमार कुर्रे ने जारी की तबादला सूची, 69 पुलिसकर्मी इधर से उधर

क्राइम न्यूज़

Leave a Comment