---Advertisement---

शासकीय कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर में पैन कार्ड एवं पासपोर्ट शिविर का आयोजन

Follow Us
शासकीय कालिदास महाविद्यालय प्रतापपुर में पैन कार्ड एवं पासपोर्ट शिविर का आयोजन
प्रतापपुर |
शासकीय कालिदास महाविद्यालय, प्रतापपुर (जिला सूरजपुर) में विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए पैन कार्ड एवं पासपोर्ट बनवाने हेतु विशेष शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह शिविर सूरजपुर जिले के CSC जिला प्रबंधक श्री एन.डी. तिवारी के निर्देशनुसार तथा महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आर.पी. सिंह की अनुमति से सचिन साइबर कैफे (CSC) के माध्यम से आयोजित किया जाएगा।
महाविद्यालय प्रशासन से प्राप्त जानकारी के अनुसार यह शिविर दिनांक 13 फरवरी 2026 (शुक्रवार) को आयोजित होगा। शिविर का समय प्रातः 10:00 बजे से सायं 5:00 बजे तक निर्धारित किया गया है। इस शिविर में महाविद्यालय के नियमित एवं स्वाध्यायी छात्र-छात्राओं के साथ-साथ बाहरी नागरिक भी पैन कार्ड एवं पासपोर्ट बनवा सकेंगे।
शिविर की विशेषता यह है कि यहां कम दर पर सेवाएं उपलब्ध कराई जाएंगी, जिससे लोगों को इधर-उधर भटकने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। शिविर में आवेदन करने वाले आवेदकों को पैन कार्ड 24 घंटे के भीतर उपलब्ध करा दिया जाएगा।
पासपोर्ट बनवाने हेतु आवश्यक दस्तावेज:
आधार कार्ड, 10वीं की अंकसूची (अनिवार्य), जन्म प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, दो पासपोर्ट साइज फोटो एवं मोबाइल नंबर।
शिविर के दौरान सभी आवश्यक प्रक्रियाएं महाविद्यालय परिसर में ही पूरी की जाएंगी। इस शिविर का संचालन सचिन साइबर कैफे के संचालक श्री सचिन जायसवाल द्वारा किया जाएगा।
इस संबंध में CSC जिला प्रबंधक श्री एन.डी. तिवारी ने कहा कि CSC का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को ऑनलाइन सेवाएं सस्ते दर पर, सरल, सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से उपलब्ध कराना है, ताकि डिजिटल सेवाओं के लिए लोगों को परेशानी न हो।
वहीं महाविद्यालय के प्राचार्य श्री आर.पी. सिंह ने विद्यार्थियों एवं आम नागरिकों से इस शिविर का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की है।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर 6265519645 पर संपर्क किया जा सकता है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment