---Advertisement---

छात्रों के कौशल विकास के लिए एनएसयूआई की पहल: सूरजपुर के महाविद्यालयों में रजिस्ट्रेशन अभियान शुरू

Follow Us
Spread the love
आकाश साहू ने टीम के साथ कॉलेजों में दी जानकारी

सूरजपुर- भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन (NSUI) सूरजपुर द्वारा छात्रों की प्रतिभा को निखारने और उनके सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से “छात्र कौशल प्रतियोगिता” का शंखनाद किया गया है। देश के महापुरुषों की स्मृति में समर्पित इस विशेष प्रतियोगिता के माध्यम से संगठन का लक्ष्य छात्रों के कौशल विकास की ओर एक सकारात्मक कदम बढ़ाना है।

कॉलेजों में जाकर किया गया जनसंपर्क

प्रतियोगिता के प्रति छात्रों को जागरूक करने और अधिक से अधिक पंजीकरण सुनिश्चित करने के लिए एनएसयूआई जिलाध्यक्ष आकाश साहू ने अपनी टीम के साथ जिले के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों का दौरा किया। टीम ने निम्न महाविद्यालयों और विद्यालयों में पहुंचकर छात्रों से सीधा संवाद किया। जिनमें शासकीय रेवती रमण मिश्र महाविद्यालय सूरजपुर,शासकीय कन्या महाविद्यालय, वेटनेरी पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, आईटीआई (ITI) महाविद्यालय, शासकीय कन्या हायर सेकेंडरी विद्यालय

छात्रों में दिखा उत्साह

संपर्क अभियान के दौरान छात्रों को प्रतियोगिता की रूपरेखा और इसके लाभों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन कराया। संगठन का मानना है कि इस तरह की प्रतियोगिताओं से छात्रों में छिपी प्रतिभा को एक बड़ा मंच मिलेगा और वे महापुरुषों के आदर्शों से भी प्रेरणा ले सकेंगे।

प्रमुख कार्यकर्ताओं की उपस्थिति

इस अभियान के दौरान जिलाध्यक्ष आकाश साहू के साथ अफरोज अंसारी, प्रदेश सचिव लिवनेश सिंह, यशवंत सिंह, मनोज सिंह, ललित सिंह, सोमू खान, निलेश और अन्य सक्रिय कार्यकर्ता मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment