---Advertisement---

राष्ट्रीय फाइलेरिया उन्मूलन कार्यक्रम में आज सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) अभियान का किया गया शुभारंभ

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर, रामानुजनगर और प्रेमनगर के पात्र नागरिकों को स्वास्थ्य केंद्रों और बूथों पर मिलेगी निःशुल्क दवा

सूरजपुर- फाइलेरिया उन्मूलन हेतु सामूहिक दवा सेवन अभियान का शुभारंभ आज कलेक्टर एस. जयवर्धन की उपस्थिति में रेवती रमण कॉलेज में किया गया। इस अवसर पर कलेक्टर ने स्वयं दवा का सेवन कर जिलेवासियों से फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन करने की अपील की। सूरजपुर फाइलेरिया मुक्त बन सके इस हेतु आमजन को स्वास्थ्यकर्मियों का पूर्ण सहयोग करने की बात कहीं और फाइलेरिया रोधी दवा का सेवन स्वास्थ्यकर्मियों की देखरेख में करने की बात कही। कलेक्टर ने कॉलेज के छात्रों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे इस अभियान में सक्रिय रूप से भाग लें और फाइलेरिया जैसी गंभीर बीमारी से बचाव के लिए दवा का सेवन अवश्य करें। यह अभियान 10 से 25 फरवरी 2026 तक संचालित किया जा रहा है। नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र में संपर्क कर ज्यादा से ज्यादा जिलेवासी इस अभियान का लाभ उठा सकते है।

इस अभियान का मुख्य उद्देश्य सूरजपुर को फाइलेरिया (हाथीपांव) मुक्त बनाना है। इसके तहत सूरजपुर, रामानुजनगर और प्रेमनगर में 02 वर्ष से अधिक आयु के सभी पात्र व्यक्तियों को दवा खिलाई जा रही है। 10 से 12 फरवरी तक स्कूलों, कॉलेजों, स्वास्थ्य केंद्रों और आंगनबाड़ियों में विशेष बूथ लगाकर दवा खिलाना। 13 से 25 फरवरी तक स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं द्वारा घर-घर जाकर दवा का सेवन सुनिश्चित कराया गया।

इस अभियान में डीईसी, एल्बेंडाजोल और आइवरमेक्टिन की खुराकें स्वास्थ्य कर्मियों की सीधी निगरानी में निःशुल्क दी जा रही हैं। सामूहिक दवा सेवन (एमडीए) कार्यक्रम में जिले के मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. के.डी. पैकरा, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. दीप कुमार, डब्ल्यू.एच.ओ. के प्रतिनिधि डॉ. स्नेहा श्री, जिला कार्यक्रम प्रबंधक एनएचएम संदीप नामदेव, व्ही.बी.डी. कंसलटेंट विवेक सदन नाविक, एमटीएस सी.के. माहेश्वरी, कॉलेज सूरजपुर के प्राचार्य, प्राध्यापक एवं छात्र/छात्राएं उपस्थित रहे और सभी फाइलेरिया की दवा का सेवन किये।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment