सूरजपुर- भारतीय जनता पार्टी जिला सूरजपुर अंतर्गत अनुसूचित जनजाति मोर्चा (अजजा मोर्चा) की जिला कार्यसमिति 2026 का गठन कर दिया गया है। यह घोषणा भाजपा प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में तथा संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से की गई है।
प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव और प्रदेश महामंत्री (संगठन) पवन साय के मार्गदर्शन में, अजजा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सिंह के निर्देशानुसार तथा भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी की सहमति से यह सूची जारी की गई। अजजा मोर्चा जिलाध्यक्ष अजय श्याम द्वारा जिला कार्यसमिति एवं मंडल अध्यक्षों के नामों की घोषणा की गई।
इस क्रम में विश्रामपुर मंडल अध्यक्ष पद पर रामनगर निवासी बृजलाल सिंह टेकाम को नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह देखा जा रहा है। संगठन से जुड़े लोगों का मानना है कि उनके नेतृत्व में मंडल स्तर पर संगठन को नई मजबूती मिलेगी।पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई देते हुए आशा व्यक्त की है कि वे संगठन के प्रति निष्ठा रखते हुए पार्टी की विचारधारा को मजबूत करेंगे।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष बृजलाल सिंह टेकाम ने कहा कि यह दायित्व उनके लिए सम्मान के साथ बड़ी जिम्मेदारी भी है। उन्होंने प्रदेश व जिला नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे संगठन की नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने, जनजातीय समाज के हितों की आवाज बुलंद करने और पार्टी को और मजबूत करने के लिए पूरी निष्ठा से कार्य करेंगे।


















