सूरजपुर/रामानुजनगर- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा रामानुजनगर मंडल अध्यक्ष पद पर महेंद्र सिंह मरावी की नियुक्ति की गई है पार्टी के प्रति उनका लगातार निष्ठा समर्पण और सक्रिय कार्य शैली को देखते हुए यह जिम्मेदारी उन्हें सौंप गई है।
किरण सिंह देव प्रदेश अध्यक्ष जनजाति मोर्चा, प्रदेश अध्यक्ष सतनारायण सिंह, जिला अध्यक्ष भाजपा मुरली मनोहर सोनी, जिला अध्यक्ष भाजपा से अनुसूचित जनजाति मोर्चा अजय श्याम की अनुशंसा पर महेंद्र सिंह मरावी को भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा रामानुजनगर के मंडल अध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है नियुक्ति के घोषणा बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में हर्ष और उत्साह का माहौल देखा गया है।
नवनियुक्त मंडल अध्यक्ष महेंद्र सिंह मरावी ने कहा है कि पार्टी नेतृत्व ने जिस विश्वास के साथ उन्हें यह दायित्व सौंपा है उसपर पूरी निष्ठा और ईमानदारी से खरा उतरने का प्रयास करूंगा उन्होंने कहा कि वे संगठन को मजबूत करने अनुसूचित जनजाति समाज को पार्टी से जोड़ने और भाजपा के नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने के लिए सतत रूप से कार्य करूंगा उन्होंने आगे कहा कि पार्टी के प्रति उनका समर्पण पहले की तरह आगे भी बना रहेगा और वह पूरी मेहनत के साथ भारतीय जनता पार्टी को और अधिक सशक्त बनाने में आत्मीय सहयोग करेंगे।


















