जनपद सदस्य प्रतिनिधि की नियुक्ति से कार्यकर्ताओं में उत्साह
सूरजपुर- भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति (अजजा) मोर्चा ने सांगठनिक विस्तार और मजबूती की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। भाजपा जिलाध्यक्ष मुरली मनोहर सोनी के मार्गदर्शन और शिवनन्दनपुर मंडल अध्यक्ष हरीश राजवाड़े की सहमति से अजजा मोर्चा के जिलाध्यक्ष अजय श्याम ने नई कार्यकारिणी और मंडल अध्यक्षों की घोषणा की है। इसी कड़ी में संजू सिंह टेकाम निवासी बीरपुर को शिवनन्दनपुर मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
संजू सिंह टेकाम की नियुक्ति उनके लंबे समय से संगठन के प्रति समर्पण और सक्रियता का परिणाम मानी जा रही है। वर्तमान में टेकाम वर्तमान में जनपद सदस्य प्रतिनिधि के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
नियुक्ति की खबर मिलते ही भाजपा के युवा कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर दौड़ गई है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि टेकाम के नेतृत्व में अजजा मोर्चा क्षेत्र में और अधिक सशक्त होगा। अपनी नियुक्ति पर संजू सिंह टेकाम ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व और जिला संगठन का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने विश्वास दिलाया है कि वे पार्टी की रीति-नीतियों को जन-जन तक पहुँचाने और जनजाति समाज को संगठित करने के लिए पूरी निष्ठा के साथ कार्य करेंगे।

















