---Advertisement---

14 मार्च 2026 को आयोजित होने वाले ‘‘नेशनल लोक अदालत‘‘ की तैयारी को लेकर पुलिस विभाग के साथ बैठक सम्पन्न

Follow Us
Spread the love

सूरजपुर- छत्तीसगढ़ राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, बिलासपुर के तत्वाधान में, वर्ष 2026 का पहला नेशनल लोक के सफल एवं प्रभावी आयोजन को सुनिश्चित करने आगामी 14 मार्च को आयोजित होने वाली इस महत्वपूर्ण लोक अदालत की तैयारियों को लेकर समस्त थाना प्रभारीयों के साथ बैठक सम्पन्न हुआ।

यह अध्यक्ष/प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, विनीता वार्नर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। इस महत्त्वपूर्ण बैठक में माननीय प्रथम जिला एवं अपर सत्र न्यायाधीश, मानवेन्द्र सिंह, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, डी.एस. बघेल, जिला पुलिस अधीक्षक, प्रशांत कुमार ठाकुर, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पायल टोपनो, न्यायिक मजिस्ट्रेट, आशीष भगत, न्यायिक मजिस्ट्रेट, रूची मिश्रा, एवं न्यायिक मजिस्ट्रेट कु. हिमांशी सर्राफ उपस्थित रहे।

बैठक में प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश ने बताया कि 14 मार्च को आयोजित होने वाला नेशनल लोक अदालत वर्ष 2026 का पहला आयोजन है। उन्होंने इस नेशनल लोक अदालत हेतु प्राधिकरण एवं न्यायालयों द्वारा जारी होने वाले लोक अदालत की नोटिस एवं समंस की तामिली समय पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पक्षकारों को समय से नोटिस प्राप्त से न्यायालय तक आने-जाने एवं प्री-लिटीगेशने मामलों में लेन-देन वाले पक्षकारों को प्रकरण समाप्त करने हेतु उचित व्यवस्था करने का समय मिलता है, जिससे ज्यादा मामलों का निराकरण होने की संभावना बनती है। इस महत्त्वपूर्ण बैठक में नोटिस तामिली के साथ-साथ नेशनल लोक अदालत एवं मध्यस्थता अभियान के प्रचार प्रसार के संबंध में विशेष चर्चा हुई।

आम नागिरिकों से अपील है कि 14 मार्च 2026 के नेशनल लोक अदालत में ज्यादा से ज्यादा उपस्थित होकर लोक अदालत का लाभ प्राप्त करें, लोक अदालत विवादों के निपटारे का वैकल्पिक माध्यम है, जहां श्रम, धन, की बचत होती है, वहीं लोगों के मध्य आपसी विवाद हमेशा के लिए समाप्त होने के साथ आपसी बैर की भावना हमेशा के लिए समाप्त हो जाता है।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment