---Advertisement---

विश्वविद्यालय nsui उपाध्यक्ष बने अभिषेक गुप्ता,

Follow Us
Spread the love
विश्वविद्यालय nsui उपाध्यक्ष बने अभिषेक गुप्ता
प्रतापपुर- छात्र राजनीति में एक महत्वपूर्ण निर्णय के तहत राष्ट्रीय छात्र संघ (एनएसयूआई) द्वारा सरगुजा विश्वविद्यालय इकाई के पुनर्गठन की प्रक्रिया में अभिषेक गुप्ता को सरगुजा विश्वविद्यालय का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
ज्ञात हो कि अभिषेक गुप्ता पूर्व में एनएसयूआई सरगुजा जिला महासचिव के रूप में संगठन को सशक्त बनाने, छात्र हितों की आवाज बुलंद करने एवं विश्वविद्यालय में विभिन्न शैक्षणिक व छात्र समस्याओं के समाधान हेतु सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। उनके संगठनात्मक अनुभव, सक्रियता और छात्र मुद्दों पर स्पष्ट नेतृत्व को देखते हुए यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
नव-नियुक्त उपाध्यक्ष अभिषेक गुप्ता ने कहा कि वे विश्वविद्यालय में छात्रों के अधिकार, पारदर्शिता, छात्रवृत्ति, परीक्षा परिणाम, मूलभूत सुविधाएं एवं रोजगारोन्मुखी कार्यक्रमों को प्राथमिकता देंगे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे छात्र हितों की लड़ाई मजबूती से लड़ेंगे और संगठन को जमीनी स्तर तक सशक्त बनाएंगे।
इस नियुक्ति पर संगठन के वरिष्ठ पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में विश्वविद्यालय इकाई और अधिक मजबूत होगी तथा छात्रों की समस्याओं का समाधान तेजी से होगा।
साथ ही इस नियुक्ति के लिए अभिषेक गुप्ता ने प्रदेश के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी. एस. सिंह देव, एनएसयूआई के प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडेय, आदि बाबा, प्रदेश उपाध्यक्ष हिमांशु जायसवाल एवं विश्वविद्यालय अध्यक्ष सुरेंद्र गुप्ता सहित सभी वरिष्ठ नेताओं का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया है।

IMG 20260213 WA0043

 

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment