---Advertisement---

जिला पंचायत सीईओ ने ओड़गी जनपद कार्यालय का किया औचक निरीक्षण

Follow Us
दूरस्थ ग्राम लांजित में लगवाया आवास चौपाल, 31 मार्च तक सभी अपूर्ण आवासों को पूर्ण करने का निर्देश

सूरजपुर- प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण की प्रगति को लेकर राज्य शासन से लगातार मॉनिटरिंग हो रही है। कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशन व सीईओ जिला पंचायत विजेंद्र सिंह पाटले के मार्गदर्शन में पीएम आवास ग्रामीण में निरंतर प्रगति आ रही है। शासन से प्राप्त लक्ष्यों को समयसीमा में पूरा करने के लिए योजनाबद्ध तरीके से कार्य किए जा रहे है।

ग्राम पंचायतों में चल रहे कामों का अवलोकन करने मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत विजेंद्र सिंह पाटले आज जनपद पंचायत ओड़गी के दूरस्थ ग्राम पंचायत लॉन्जित पहुंचे थे। जहां पीएम आवास की वस्तुस्थिति में सकारात्मक परिर्वतन लाने के लिए आवास चौपाल का आयोजन किया गया था। जिला पंचायत सीईओ ने ग्रामीणजनों के बीच बैठकर उनकी समस्याओं को सूना और समस्या के निराकरण हेतु उपस्थ्ति संबंधितो को आवश्यक दिशा निर्देश दिये। आवास बनने में आ रही दिक्कतों को चिन्हित कर, संबंधितो को आवश्यक व्यवस्था के लिए निर्देशित किया गया। साथ ही सीईओ पाटले ने हितग्राहियों को संबोधित करते हुए कहा कि आवास निर्माण के लिए यह समय सबसे उत्तम समय है। सभी हितग्राही काम को अविलंब पूर्ण करके समस्त किस्त प्राप्त कर लीजिए।

सीईओ जिला पंचायत ने कार्यालय जनपद पंचायत ओड़गी के विभिन्न शाखाओं का औचक निरीक्षण किया। फाइलों का विधिवत संधारण करने से लेकर ऑनलाइन एंट्री एवं प्रगति के संबंध में संबंधित शाखा प्रभारी को निर्देशित किया गया। जनपद के अमले को गैप एनालिसिस कर योजनाओं में प्रगति लाने हेतु निर्देशित किया गया।

उक्त दौरे में जिला समन्वयक पीएम आवास, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत, पीओ मनरेगा, बीसी आवास योजना एवं जनपद स्तरीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहें।

Leave a Comment