---Advertisement---

वनांचल की धरती पर विश्वास की दस्तक: विधायक भूलन सिंह मरावी का जनसंवाद अभियान

Follow Us
हर घर तक पहुंचे हक, हर समस्या का हो समाधान, रामेश्वरनगर, महेशपुर और हरिहरपुर के ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

सूरजपुर- लोकतंत्र की असली ताकत सत्ता के गलियारों में नहीं, बल्कि गांव की चौपाल पर दिखती है। जब जनप्रतिनिधि खुद वनांचल की पगडंडियों पर चलकर ग्रामीणों के बीच बैठता है, उनकी बातें सुनता है और समाधान का भरोसा देता है-तभी विकास की असली तस्वीर उभरती है। दरअसल इसी भावना के साथ प्रेमनगर विधायक भूलन सिंह मरावी ने प्रेमनगर मंडल अंतर्गत ग्राम रामेश्वरनगर, महेशपुर एवं हरिहरपुर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाया। घने वन क्षेत्र और दूरस्थ बस्तियों के बीच पहुंचकर उन्होंने ग्रामीणों से सीधा संवाद किया, उनकी समस्याएं जानीं और त्वरित निराकरण का आश्वासन दिया।कुलमिलाकर वनांचल के दुर्गम क्षेत्रों में निरंतर पहुंचकर जनता के बीच समय देना यह दर्शाता है कि विधायक भूलन सिंह मरावी केवल वादों तक सीमित नहीं, बल्कि जमीनी स्तर पर सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं साथ ही जनसंवाद कार्यक्रम केवल एक औपचारिक आयोजन नहीं रहा, बल्कि ग्रामीणों के मन में विश्वास, संवाद और विकास की नई उम्मीद जगाने वाला सार्थक प्रयास सिद्ध हुआ।

अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजना का लाभ

जनसंवाद के दौरान विधायक भूलन सिंह मरावी ने स्पष्ट कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने ग्रामीणों को आवास, वृद्धावस्था एवं सामाजिक सुरक्षा पेंशन, राशन कार्ड, स्वास्थ्य सुविधाएं और शिक्षा योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी।उन्होंने पात्र हितग्राहियों को प्रेरित करते हुए कहा कि यदि किसी भी योजना में बाधा आती है तो वे सीधे संपर्क करें-आपकी समस्या मेरी जिम्मेदारी है।

विकास के साथ संवेदनशीलता भी

वन क्षेत्र की परिस्थितियों को देखते हुए विधायक ने ग्रामीणों को सुरक्षा के प्रति सजग रहने की अपील की। अनावश्यक रूप से रात्रि में बाहर न निकलने की सलाह देते हुए उन्होंने प्रशासन के साथ समन्वय कर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की बात कही।

मांगों पर सकारात्मक आश्वासन

कार्यक्रम के अंत में ग्रामीणों ने पेयजल, सड़क, राशन, पेंशन और स्वास्थ्य सुविधाओं से जुड़ी अपनी मांगें रखीं। विधायक श्री मरावी ने संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

जनप्रतिनिधियों व स्थानीय कार्यकर्ताओं की भी रही सक्रिय भागीदारी 

कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि एवं मंडल महामंत्री विजय सिरदार, महेंद्र यादव, मंडल अध्यक्ष मिथिला बंजारा, उपाध्यक्ष कंचन श्याम, पूर्व मंडल अध्यक्ष जगमोहन सिंह, जनपद अध्यक्ष फुलेश सिरदार, पुनिया राजवाड़े, नगर पार्षद वीरेंद्र जायसवाल, धनसिंह बंजारा, आदिवासी मोर्चा जिला मंत्री शिवनंदन सिंह, मंडल कोषाध्यक्ष रामध्यान सिंह, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रदीप कुमार साहू सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment