---Advertisement---

सूरजपुर ग्रामीण एव शहरी मे अधिकारियों ने उपभोक्ताओं को गिनाए स्मार्ट मीटर के फायदे

Follow Us
निरज साहू 

स्मार्ट मीटर पखवाड़ा अभियान के तहत सूरजपुर के शहर एव ग्रामीण क्षेत्रो मे स्टाल लगा लोगो को दी जानकारी 

सूरजपुर – विद्युत् विभाग ने स्मार्ट मीटर पखवाड़ा अभियान के तहत सूरजपुर (शहर, ग्रामीण) में जागरूकता शिविर का आयोजन किया। इस शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभ और कार्यप्रणाली के बारे में जानकारी देना था। अधिकारियों ने बताया कि स्मार्ट मीटर से बिजली की खपत की सटीक जानकारी मिलती है और इससे बिलिंग में पारदर्शिता आती है।

विद्युत् विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर पखवाड़ा अभियान के तहत शुक्रवार को सूरजपुर (शहर) पुराना बस स्टैंड में जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य उपभोक्ताओं को स्मार्ट मीटर के लाभ, कार्यप्रणाली और इससे होने वाली सुविधाओं के बारे में जानकारी देना रहा। सूरजपुर के शहर, ग्रामीण में शिविर का आयोजन कार्यपालन अभियंता बसंत सोम के निर्देशानुसार एव सहायक अभियंता बी. एस.मरकाम, दामोदर सिंह कवर के मार्गदर्शन में किया गया। अधिकारियों ने ग्रामीणों को बताया कि स्मार्ट मीटर से बिजली की खपत की सटीक जानकारी मिलती है। इससे बिलिंग में पारदर्शिता आती है। उपभोक्ता दैनिक खपत पर नजर रख सकते हैं। अनावश्यक बिजली उपयोग को नियंत्रित किया जा सकता है। स्मार्ट मीटर से बिल समय पर और सही आता है।

स्मार्ट मीटर लगने से रीडिंग से जुड़ी शिकायतें भी होंगी समाप्त।

शिविर के दौरान उपभोक्ताओं की शंकाओं का समाधान किया गया। मीटर लगाने की प्रक्रिया को समझाया गया। ग्रामीणों ने स्मार्ट मीटर को लेकर जिज्ञासाएं रखीं। जिंनश कंपनी के सीनियर इंजिनियर विवेक मिश्रा ने बताया कि यह अभियान क्षेत्र के अन्य गांवों में भी चलाया जाएगा ताकि उपभोक्ता स्मार्ट मीटर के लाभ समझकर इसे अपनाएं। उन्होंने बताया कि स्मार्ट मीटर को लेकर कुछ लोगों में भ्रांतियां चल रही हैं। उन्हें भी शिविर के माध्यम से दूर किया जा रहा है। शिविर लगाने के बाद बहुत से लोगों ने उनके यहां स्मार्ट मीटर लगवाने का प्रस्ताव रखा है।

शिविर में कार्यपालन अभियंता बसंत सोम, सहायक अभियंता बी. एस.मरकाम,कनिष्ट अभियंता (ग्रामीण) दामोदर सिंह कवर,जिंनश कंपनी के सीनियर इंजिनियर विवेक मिश्रा,मयंक तिवारी, रितेश ठाकुर सहित आदि मौजूद रहे।

Related News

सूरजपुर की ताजा खबरे

Leave a Comment