महाशिवरात्रि के पावन पर्व में लगा झींगरामाडा में भव्य और आकर्षक मेला,हजारों की संख्या में पहुंचे श्रद्धालु
प्राचीन और रहस्यमई ऐतिहासिक गुफा बन रहा,लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र,
जाहिद अंसारी सूरजपुर🖊️
oplus_2
15 फरवरी को देशभर में धूमधाम से मनाया जा रहा है महाशिवरात्रि का महापर्व वही विकासखंड प्रतापपुर अंतर्गत ग्राम पंचायत पार्वतीपुर के झींगरामाडा में लगा भव्य मेला जहां हजारों की संख्या श्रद्धालु पहुंचकर सुबह से ही झींगरामाडा में भक्तों की लंबी कतारें मंदिर में देखी जा रही थी. और भक्त इस दिन का बेसब्री से इंतजार भी कर रहे थे मान्यताएं हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का पर्व भगवान शिव और माता पार्वती के पावन मिलन का प्रतीक माना गया है तथा धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव पहली बार निराकार स्वरूप से साकार स्वरूप में प्रकट हुए थे और सृष्टि का कल्याण किया था और मान्यता यह भी है कि महाशिवरात्रि का व्रत कर विधिपूर्वक पूजा करने से भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं वहीं लोगों का कहना कि झींगरामाडा में स्थित प्राचीन और ऐतिहासिक गुफा जहां पर बरगद की लम्बी सूंड लटकी है जो लोगों के लिए झूले का काम कर रही जिसमें लोग खूब झूला झूलकर आनंद उठा रहे हैं जो लोगों को अपनी ओर आकर्षित करती है ज्यादातर लोग इस प्राचीन गुफाओ को देखने के लिए दूर दराज से हमेशा आया करते है हर साल की भांति इस साल भी आयोजन समिति के द्वारा भव्य भंडारा का आयोजन किया गया जिसमें हजारों की संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर भंडारे का लुफ्त उठाए जिसमें मुख्य रूप से आयोजन समिति के सदस्य रहे मोहरसाय सरपंच हिरासाय श्यामलाल पंडा रामराज ठाकुर गोरख देवागन विजय पैकरा हरिलाल कल्लू गुरुजी राजेश्वर चंडी प्रतापसिंह विरेन्द्र कुजूर श्रीलाल गुरुजी भीखम पैकरा रमेश यादव कौशल राजवाड़े भागीरथी अमेशर पैकरा भजनराम देवीशंकर विनोद गुप्ता कैलाश बीडीसी सत्यनारायण चौधरी डब्लू गुरुजी