माँ कर्मा के आशीर्वाद और महादेव के जयकारों के साथ संगठन को मिली नई ऊर्जा, स्वजातीय बंधुओं में हर्ष का माहौल
सूरजपुर/प्रेमनगर- महाशिवरात्रि के पावन पर्व पर जिला साहू संघ सूरजपुर ने अपनी नई संगठनात्मक संरचना की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष माननीय डॉ. निरेन्द्र साहू की सहमति से निर्वाचन वर्ष 2025-2026 के लिए निर्वाचित और मनोनीत पदाधिकारियों की सूची जारी की गई है।
धार्मिक अनुष्ठान के साथ संगठन का आगाज
कार्यकारिणी के प्रकाशन से पूर्व आज सुबह प्रेमनगर में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए गए। पदाधिकारियों ने सर्वप्रथम माँ कर्मा चौक पर पूजा-अर्चना की, जिसके बाद स्थानीय शिव मंदिर में जलाभिषेक कर समाज की खुशहाली की कामना की। जिलाध्यक्ष रामलल्लू साहू ने इस अवसर पर समस्त स्वजातीय बंधुओं को महाशिवरात्रि की बधाई देते हुए समाज को एकजुट करने का संकल्प लिया।
प्रमुख पदों पर इनकी हुई नियुक्ति
जारी सूची के अनुसार जिला कार्यकारिणी में महत्वपूर्ण पदों की जिम्मेदारी इन नेताओं को सौंपी गई है:
उपाध्यक्ष- देवमुनिया साहू एवं रामकृपाल साहू ‘रामू’, महामंत्री- राजेश प्रकाश साहू, कोषाध्यक्ष- वंशीलाल साहू, संगठन सचिव- रामप्राण साहू एवं राजकुमारी साहू, मीडिया प्रभारी- नितीश कुमार साहू एवं सुरेन्द्र कुमार साहू, सोशल मीडिया प्रभारी- पवन कुमार साहू एवं सौरभ कुमार साहू,
विविध प्रकोष्ठों का गठन
समाज के हर वर्ग को प्रतिनिधित्व देने के लिए संगठन ने कई प्रकोष्ठों की भी घोषणा की है:
युवा प्रकोष्ठ- मुकेश कुमार साहू ‘छोटू’ (अध्यक्ष), महिला प्रकोष्ठ- अर्चना साहू (अध्यक्ष)
इसके अतिरिक्त किसान, कर्मचारी, अधिवक्ता, चिकित्सा और न्याय प्रकोष्ठों में भी सक्रिय सदस्यों को शामिल किया गया है।
संरक्षक और सलाहकार समिति
संगठन के मार्गदर्शन हेतु रामबिलास साहू, रामकृपाल साहू, मार्तण्ड साहू और जोखनलाल साहू को संरक्षक बनाया गया है। सलाहकार समिति में जयराम साहू, मनोज कुमार साहू, डा० मोहन साहू, शीतल गुप्ता और गैबीनाथ साहू को जगह मिली है।
विशेष आमंत्रित सदस्यों के रूप में किरण साहू, आलोक साहू, वीरेन्द्र गुप्ता और अन्य वरिष्ठ समाजसेवियों को शामिल किया गया है।
समाज को संगठित करने का संकल्प
नई कार्यकारिणी के गठन का मुख्य उद्देश्य साहू समाज को संगठित करना, सामाजिक कुरीतियों को दूर करना और शिक्षा व स्वरोजगार के क्षेत्र में युवाओं को आगे बढ़ाना है। समाज के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि नई टीम के ऊर्जावान नेतृत्व में जिला साहू संघ प्रगति के नए आयाम स्थापित करेगा।




















